सीतामढ़ी में रेलवे ट्रैक के पास मिला छात्रा का शव:पिंकी कुमारी के रूप में हुई पहचान, हत्या-आत्महत्या की जांच जारी

सीतामढ़ी में रेलवे ट्रैक के पास मिला छात्रा का शव:पिंकी कुमारी के रूप में हुई पहचान, हत्या-आत्महत्या की जांच जारी

सीतामढ़ी नगर थाना क्षेत्र के अमघट्टा स्थित रेलवे ट्रैक के किनारे एक इंटर की छात्रा का शव मिलने से शहर में सनसनी फैल गई है। मृतका की पहचान बथनाहा प्रखंड के कमलदह गांव निवासी पिंकी कुमारी के रूप में हुई है। पुलिस फिलहाल यह पता लगाने में जुटी है कि यह हादसा, आत्महत्या या हत्या का मामला है। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी सोमवार को अमघट्टा रेलवे ट्रैक के समीप युवती का शव पड़े होने की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने का प्रयास शुरू किया। कुछ ही देर में मृतका की पहचान पिंकी कुमारी के रूप में हो गई, जिसके बाद परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे। पिंकी इंटर की छात्रा थी और अपनी पढ़ाई के लिए पिछले करीब डेढ़ महीने से शहर में किराये के मकान में रह रही थी। अचानक उसका शव रेलवे ट्रैक के किनारे मिलने से परिवार में मातम छा गया है। घटनास्थल से छात्रा का बैग भी बरामद किया गया है, जिसमें किताबें और अन्य पढ़ाई सामग्री मिली है। रेलवे ट्रैक के पास से शव बरामद नगर थानाध्यक्ष धनंजय चौधरी ने बताया कि युवती का शव रेलवे ट्रैक के पास से बरामद किया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों (हत्या, आत्महत्या या हादसा) का खुलासा हो पाएगा। सीतामढ़ी नगर थाना क्षेत्र के अमघट्टा स्थित रेलवे ट्रैक के किनारे एक इंटर की छात्रा का शव मिलने से शहर में सनसनी फैल गई है। मृतका की पहचान बथनाहा प्रखंड के कमलदह गांव निवासी पिंकी कुमारी के रूप में हुई है। पुलिस फिलहाल यह पता लगाने में जुटी है कि यह हादसा, आत्महत्या या हत्या का मामला है। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी सोमवार को अमघट्टा रेलवे ट्रैक के समीप युवती का शव पड़े होने की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने का प्रयास शुरू किया। कुछ ही देर में मृतका की पहचान पिंकी कुमारी के रूप में हो गई, जिसके बाद परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे। पिंकी इंटर की छात्रा थी और अपनी पढ़ाई के लिए पिछले करीब डेढ़ महीने से शहर में किराये के मकान में रह रही थी। अचानक उसका शव रेलवे ट्रैक के किनारे मिलने से परिवार में मातम छा गया है। घटनास्थल से छात्रा का बैग भी बरामद किया गया है, जिसमें किताबें और अन्य पढ़ाई सामग्री मिली है। रेलवे ट्रैक के पास से शव बरामद नगर थानाध्यक्ष धनंजय चौधरी ने बताया कि युवती का शव रेलवे ट्रैक के पास से बरामद किया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों (हत्या, आत्महत्या या हादसा) का खुलासा हो पाएगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *