एटा में कलश विसर्जन के दौरान युवक नहर में डूबा:18 वर्षीय युवक की तलाश जारी, SDRF टीम मौके पर पहुंची

एटा में कलश विसर्जन के दौरान युवक नहर में डूबा:18 वर्षीय युवक की तलाश जारी, SDRF टीम मौके पर पहुंची

एटा जिले के पिलुआ थाना क्षेत्र स्थित सुन्ना नहर में कलश विसर्जन के दौरान एक 18 वर्षीय युवक डूब गया। यह घटना बुधवार सुबह की है। देर शाम तक युवक का पता नहीं चल सका है और उसकी तलाश जारी है। जानकारी के अनुसार, महाराजपुर, थाना एका, जनपद एटा निवासी विकास पुत्र जादों सिंह अपनी रिश्तेदारी में घूमने आया था। भागवत कथा समाप्त होने के बाद वह अन्य श्रद्धालुओं के साथ कलश विसर्जित करने सुन्ना नहर पहुंचा था।
कलश विसर्जित करते समय विकास गहरे पानी में चला गया और डूब गया। स्थानीय गोताखोरों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन वे सफल नहीं हो सके। सूचना मिलने पर पिलुआ थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू की गई। घंटों तक तलाश जारी रहने के बाद भी जब युवक का पता नहीं चला, तो राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) की टीम को बुलाया गया।
SDRF के जवान स्टीमर की मदद से नहर के गहरे पानी में युवक की तलाश कर रहे हैं। देर शाम तक भी युवक का कोई सुराग नहीं मिल पाया था। मामले पर थाना प्रभारी संदीप राणा ने बताया कि युवक सुबह अपनी रिश्तेदारी में अन्य लोगों के साथ नहर में कलश विसर्जित करने आया था, तभी वह डूब गया। SDRF की टीम और स्थानीय थाना पुलिस युवक को तलाश रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *