पटना के गर्दनीबाग इलाके के ऑफीसर्स फ्लैट में आज अग्निशमन की ओर से मॉकड्रिल की गई। अग्निशमन की ओर से तकरीबन 60 से 70 ऑफिसर्स के परिजनों को गैस सिलेंडर से आग लगने के बाद बचाव के उपाय बताए गए। विकट परिस्थिति में कैसे खुद को सुरक्षित बचाना है, इसके बारे में टिप्स दिए गए। इस दौरान अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी कंकड़बाग, सचिवालय, फुलवारी शरीफ समेत 40 से 45 कर्मी मौजूद रहे। कंकड़बाग अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी अजीत कुमार ने बताया कि कन्फ्रेस हॉल में लोगों को ब्रीफ किया गया। उन्हें छोटी आग कैसे बुझानी है, इसके बारे में बताया है। आज इस टिप्स के चलते लोग छोटी मोटी आग को खुद बुझा ले रहे हैं। देखें मॉक ड्रिल की कुछ तस्वीरें… पटना में 70 से 80 जगहों पर मॉकड्रिल कराई जा रही हमलोगों की ओर से प्रतिदिन पटना जिले में 70 से 80 जगहों पर मॉकड्रिल कराई जा रही है। आज 60 लोगों को ट्रेनिंग दी गई है। छोटी गाड़ियां 4 और एक हाइड्रोलिक मशीन मंगाई गई थी। चेयर नोट के माध्यम से हाई राइज बिल्डिंग 10वीं मंजिल से रेस्क्यू कर के लोगों को दिखाया गया। सचिवालय अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी अरनव कुमार ने बताया, लगातार वरीय अधिकारी के निर्देश पर मॉकड्रिल चलाई जा रही है। दुकान, बिल्डिंग के लोगों को दे रहे टिप्स दुकान, बिल्डिंग, अन्य प्रतिष्ठानों में जाकर लोगों को टिप्स दिए जा रहे हैं। इसके फायदे भी हो रहे हैं। छोटी आग की घटना में उसके विकराल होने से पहले लोग सेल्फ नियंत्रण कर ले रहे हैं। जिससे बड़ी घटना टल जा रही है। यह प्रयास लगातार जारी रहेगा। पटना के गर्दनीबाग इलाके के ऑफीसर्स फ्लैट में आज अग्निशमन की ओर से मॉकड्रिल की गई। अग्निशमन की ओर से तकरीबन 60 से 70 ऑफिसर्स के परिजनों को गैस सिलेंडर से आग लगने के बाद बचाव के उपाय बताए गए। विकट परिस्थिति में कैसे खुद को सुरक्षित बचाना है, इसके बारे में टिप्स दिए गए। इस दौरान अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी कंकड़बाग, सचिवालय, फुलवारी शरीफ समेत 40 से 45 कर्मी मौजूद रहे। कंकड़बाग अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी अजीत कुमार ने बताया कि कन्फ्रेस हॉल में लोगों को ब्रीफ किया गया। उन्हें छोटी आग कैसे बुझानी है, इसके बारे में बताया है। आज इस टिप्स के चलते लोग छोटी मोटी आग को खुद बुझा ले रहे हैं। देखें मॉक ड्रिल की कुछ तस्वीरें… पटना में 70 से 80 जगहों पर मॉकड्रिल कराई जा रही हमलोगों की ओर से प्रतिदिन पटना जिले में 70 से 80 जगहों पर मॉकड्रिल कराई जा रही है। आज 60 लोगों को ट्रेनिंग दी गई है। छोटी गाड़ियां 4 और एक हाइड्रोलिक मशीन मंगाई गई थी। चेयर नोट के माध्यम से हाई राइज बिल्डिंग 10वीं मंजिल से रेस्क्यू कर के लोगों को दिखाया गया। सचिवालय अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी अरनव कुमार ने बताया, लगातार वरीय अधिकारी के निर्देश पर मॉकड्रिल चलाई जा रही है। दुकान, बिल्डिंग के लोगों को दे रहे टिप्स दुकान, बिल्डिंग, अन्य प्रतिष्ठानों में जाकर लोगों को टिप्स दिए जा रहे हैं। इसके फायदे भी हो रहे हैं। छोटी आग की घटना में उसके विकराल होने से पहले लोग सेल्फ नियंत्रण कर ले रहे हैं। जिससे बड़ी घटना टल जा रही है। यह प्रयास लगातार जारी रहेगा।


