एसडी कॉलेज के खिलाड़ी प्रदेश स्तरीय ट्रायल के लिए चयनित:3 और 4 जून को गोरखपुर में करेंगे मेरठ का प्रतिनिधित्व

एसडी कॉलेज के खिलाड़ी प्रदेश स्तरीय ट्रायल के लिए चयनित:3 और 4 जून को गोरखपुर में करेंगे मेरठ का प्रतिनिधित्व

एसडी इंटर कॉलेज, सदर के तीन होनहार हॉकी खिलाड़ियों अर्पित शर्मा, वंश तोमर और सक्षम शर्मा का प्रदेश स्तरीय ट्रायल के लिए चयन हुआ है। तीनों खिलाड़ी 3 और 4 जून को आयोजित होने वाले स्पोर्ट्स कॉलेज सोसाइटी गोरखपुर के ट्रायल में मेरठ जनपद का प्रतिनिधित्व करेंगे। हॉकी प्रशिक्षक जोगिंदर सिंह ने बताया कि इससे पूर्व 15 और 16 मई को उत्तर प्रदेश स्पोर्ट्स कॉलेज, सहारनपुर में आयोजित ट्रायल में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया था। उनके शानदार खेल के आधार पर ही तीनों का चयन गोरखपुर ट्रायल के लिए किया गया है। खिलाड़ी रविवार शाम गोरखपुर के लिए रवाना होंगे। कोच जोगिंदर सिंह ने खिलाड़ियों की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह चयन उनकी मेहनत और अनुशासन का परिणाम है। उन्होंने उम्मीद जताई कि खिलाड़ी आगे भी बेहतर प्रदर्शन कर जिले और विद्यालय का नाम रोशन करेंगे। इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष सुरेश चंद्र गोयल, प्रबंधक राजेंद्र कुमार सिंघल, प्रधानाचार्य अरुण कुमार गर्ग तथा हॉकी प्रशिक्षक जोगिंदर सिंह ने तीनों खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *