सहरसा के 19 वर्षीय प्रिंस कुमार परसुरामपुरिया ने प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई एडवांस्ड में सफलता प्राप्त की है। नगर निगम अनुराग गली निवासी प्रिंस की इस उपलब्धि से उनके परिवार और क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। प्रिंस एक मध्यमवर्गीय परिवार से हैं। उनके पिता राजेश परसुरामपुरिया स्थानीय बाजार में कपड़े की दुकान चलाते हैं। उनकी माता वीणा देवी ने बेटे की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बताया कि प्रिंस बचपन से ही पढ़ाई के प्रति गंभीर और अनुशासित रहे हैं। सबसे ज्यादा फिजिक्स में नंबर आए
प्रिंस दो भाइयों में छोटे हैं। उनके बड़े भाई ने पिछले वर्ष नीट (NEET) परीक्षा उत्तीर्ण की थी और वर्तमान में मेडिकल की पढ़ाई कर रहे हैं। अब प्रिंस ने जेईई एडवांस्ड में सफलता प्राप्त कर परिवार और सहरसा जिले का गौरव बढ़ाया है। प्रिंस की प्रारंभिक शिक्षा सहरसा के एक निजी स्कूल से हुई है। तकनीकी विषयों में रुचि रखने वाले प्रिंस का लक्ष्य भविष्य में एक सफल एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) इंजीनियर बनना है। वह देश के प्रतिष्ठित आईआईटी संस्थान से कंप्यूटर साइंस या संबंधित क्षेत्र में उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं। जेईई एडवांस्ड 2026 के परिणाम के अनुसार, प्रिंस ने कुल 104 अंक प्राप्त किए हैं। उन्हें भौतिक विज्ञान में 47 अंक, रसायन विज्ञान में 38 अंक और गणित में 19 अंक मिले हैं। ओबीसी-एनसीएल (OBC NCL) वर्ग में 5846वीं रैंक
इस स्कोर के साथ उन्होंने अखिल भारतीय सामान्य श्रेणी (CRL) में 21301वीं रैंक और ओबीसी-एनसीएल (OBC NCL) वर्ग में 5846वीं रैंक हासिल की है। इससे पहले, उन्होंने जेईई मेंस 2026 की परीक्षा में 99.99 परसेंटाइल प्राप्त किए थे। प्रिंस की सफलता पर ‘मारवाड़ी युवा मंच, सहरसा’ ने उन्हें और उनके परिवार को बधाई दी है। मंच के पदाधिकारियों ने प्रिंस के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी यह कामयाबी सहरसा के अन्य छात्र-छात्राओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। बधाई देने वाले प्रमुख गणमान्य सदस्यों में मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष सहित राकेश परसुरामपुरिया, आदित्य मित्तल, राजेश जदुका, सुमित केजरीवाल, विनीत अग्रवाल, रोहित तुलस्यान, आनंद अग्रवाल,आनंद भीमसेरिया और विपुल दहलान शामिल हैं। सहरसा के 19 वर्षीय प्रिंस कुमार परसुरामपुरिया ने प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई एडवांस्ड में सफलता प्राप्त की है। नगर निगम अनुराग गली निवासी प्रिंस की इस उपलब्धि से उनके परिवार और क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। प्रिंस एक मध्यमवर्गीय परिवार से हैं। उनके पिता राजेश परसुरामपुरिया स्थानीय बाजार में कपड़े की दुकान चलाते हैं। उनकी माता वीणा देवी ने बेटे की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बताया कि प्रिंस बचपन से ही पढ़ाई के प्रति गंभीर और अनुशासित रहे हैं। सबसे ज्यादा फिजिक्स में नंबर आए
प्रिंस दो भाइयों में छोटे हैं। उनके बड़े भाई ने पिछले वर्ष नीट (NEET) परीक्षा उत्तीर्ण की थी और वर्तमान में मेडिकल की पढ़ाई कर रहे हैं। अब प्रिंस ने जेईई एडवांस्ड में सफलता प्राप्त कर परिवार और सहरसा जिले का गौरव बढ़ाया है। प्रिंस की प्रारंभिक शिक्षा सहरसा के एक निजी स्कूल से हुई है। तकनीकी विषयों में रुचि रखने वाले प्रिंस का लक्ष्य भविष्य में एक सफल एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) इंजीनियर बनना है। वह देश के प्रतिष्ठित आईआईटी संस्थान से कंप्यूटर साइंस या संबंधित क्षेत्र में उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं। जेईई एडवांस्ड 2026 के परिणाम के अनुसार, प्रिंस ने कुल 104 अंक प्राप्त किए हैं। उन्हें भौतिक विज्ञान में 47 अंक, रसायन विज्ञान में 38 अंक और गणित में 19 अंक मिले हैं। ओबीसी-एनसीएल (OBC NCL) वर्ग में 5846वीं रैंक
इस स्कोर के साथ उन्होंने अखिल भारतीय सामान्य श्रेणी (CRL) में 21301वीं रैंक और ओबीसी-एनसीएल (OBC NCL) वर्ग में 5846वीं रैंक हासिल की है। इससे पहले, उन्होंने जेईई मेंस 2026 की परीक्षा में 99.99 परसेंटाइल प्राप्त किए थे। प्रिंस की सफलता पर ‘मारवाड़ी युवा मंच, सहरसा’ ने उन्हें और उनके परिवार को बधाई दी है। मंच के पदाधिकारियों ने प्रिंस के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी यह कामयाबी सहरसा के अन्य छात्र-छात्राओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। बधाई देने वाले प्रमुख गणमान्य सदस्यों में मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष सहित राकेश परसुरामपुरिया, आदित्य मित्तल, राजेश जदुका, सुमित केजरीवाल, विनीत अग्रवाल, रोहित तुलस्यान, आनंद अग्रवाल,आनंद भीमसेरिया और विपुल दहलान शामिल हैं।


