उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर बांदा में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 23 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी कार्यालय में आयोजित समारोह में इन विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रदेश स्तरीय सम्मान समारोह का सीधा प्रसारण भी दिखाया गया, जिसकी अध्यक्षता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की। छात्र-छात्राओं ने प्रसारण के माध्यम से मुख्यमंत्री का संबोधन सुना। मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को निरंतर परिश्रम, अनुशासन और शिक्षा के प्रति समर्पित रहने का संदेश देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
बांदा में आयोजित कार्यक्रम में सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी और जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल सहित जिले के प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। अतिथियों ने मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया और उन्हें आगे भी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह पटेल ने कहा कि मेधावी विद्यार्थियों की सफलता पूरे जनपद के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने जोर दिया कि ऐसे सम्मान समारोह छात्रों को अपने लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रेरित करते हैं और शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता को बढ़ावा देते हैं। सम्मानित किए गए विद्यार्थियों में हाईस्कूल के नैन्सी कश्यप, दीपा सिंह, प्राची सिंह, सपना, विकास सोनकर, आशुतोष, राधिका गुप्ता, अर्पित गुप्ता, अनामिका पटेल, ललित पाल, अंकिता मिश्रा, सागर कुमार, अभिनय, अरुण कुमार और संजना कुशवाहा शामिल हैं। इंटरमीडिएट के अनिल कुमार, अनिरुद्ध, वैशाली, प्रशांत अवस्थी, प्रांशी गुप्ता, प्रांजलयी गुप्ता, श्रीकांत, शिखा देवी, पंकज सिंह, प्रतिभा अग्निहोत्री, अनुज कुमार, आशुतोष तिवारी, मीनाक्षी पटेल, प्रांशी, यशवर्धन तिवारी, निशु कुशवाहा और विवेक सिंह को भी सम्मानित किया गया।


