बाल संस्कार शिविर संपन्न:122 बच्चों को स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित

बाल संस्कार शिविर संपन्न:122 बच्चों को स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित

बुलंदशहर में भारत विकास परिषद सेवार्थ शाखा द्वारा आयोजित सात दिवसीय बाल संस्कार शिविर का समापन हो गया है। सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित इस शिविर के अंतिम दिन 122 बच्चों, शिक्षकों, प्राचार्य और अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। शिविर संयोजक चंद्र भूषण मित्तल ने बताया कि यह सात दिवसीय शिविर बच्चों के लिए मनोरंजन और संस्कारों से भरपूर रहा। उन्होंने कहा कि इसकी यादें बच्चों के साथ लंबे समय तक रहेंगी। समापन के अवसर पर कई बच्चे भावुक भी दिखाई दिए।

नगर पालिका परिषद के ईओ डॉ. अश्विनी कुमार, प्रो. राजेंद्र सिंह, विद्यालय प्रबंधक योगेश गुप्ता, प्राचार्य रामू कुमार, अध्यक्ष नमन गर्ग, सचिव नितिन सचदेवा, राजपाल सिंह वर्मा और राजेश गुप्ता ने बच्चों को स्मृति चिन्ह प्रदान किए। डॉ. अश्विनी कुमार ने शिविर के आयोजन की सराहना की और बच्चों से छुट्टियों में पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने का आग्रह किया। इस अवसर पर आचार्य शिवकुमार, विजय कुमार, अनिल कुमार, मूलचंद, राजेंद्र सिंह, योगेश शर्मा, ममता शर्मा, ममता सक्सेना और मोनिका गुप्ता सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *