पश्चिम बंगाल में मंत्रिमंडल विस्तार में RSS की छाप, संघ से जुड़े विधायक बने मंत्री

पश्चिम बंगाल में मंत्रिमंडल विस्तार में RSS की छाप, संघ से जुड़े विधायक बने मंत्री

आज नबान्न में 35 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। 7 कैबिनेट, 3 स्वतंत्र प्रभार और 19 मंत्री बनाए गए। मंत्रिमंडल विस्तार में पूरी तरह से संघ की छाप दिखी है। 

पश्चिम बंगाल में शुभेन्दु सरकार (West Bengal Shubhendu government) का मंत्रिमंडल विस्तार हो गया है। राज्यपाल आरएन रवि और मुख्यमंत्री शुभेंदु की मौजूदगी में सभी 35 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। नबान्न में सबसे पहले सात कैबिनेट मंत्रियों को शपथ दिलाई गई, फिर तीन राज्य मंत्रियों (स्वतंत्र प्रभार) ने शपथ ग्रहण किया। इसके बाद 19 मंत्रियों ने शपथ ली। इसके बाद अब भाजपा के वरिष्ठ नेताओं को विस्तारित मंत्रिमंडल में महत्वपूर्ण पोर्टफोलियो वितरित किए जाने की उम्मीद है। यही नहीं, कैबिनेट विस्तार में संघ की छाप का भी असर देखने को मिला।

पश्चिम बंगाल में भले ही सीएम शुभेन्दु अधिकारी संघ की शाखा से नहीं आते हों, लेकिन संघ और बीजेपी ने यह सुनिश्चित किया है कि सरकार में मंत्रीगण की पृष्ठभूमि संघ से जुड़ी हो। 9 मई को जब सीएम शुभेन्दु समेत 5 मंत्रियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली थी। उसमें भी संघ से जुड़े चेहरे दिलीप घोष, निशिथ प्रमाणिक, अशोक कीर्तनिया और क्षुदीराम टुडू शामिल थे। अब मंत्रिमंडल विस्तार में भी संघ की पृष्ठभूमि से जुड़े लोगों को तवज्जो मिली है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि स्वपन दास गुप्ता जैसे वरिष्ठ पदाधिकारियों की अपेक्षित नियुक्ति का उद्देश्य सरकार की प्राथमिकताओं और आरएसएस की प्राथमिकताओं के बीच तालमेल सुनिश्चित करना है। वहीं, मंत्रिमंडल विस्तार में क्षेत्रीय संतुलन का भी भरपूर ध्यान रखा गया है।

किन किन विधायकों ने ली मंत्री पद की शप

कैबिनेट मंत्री: पश्चिम बंगाल सरकार – 1) दीपक बर्मन, 2) तपस रॉय, 3) डॉ. शंकर घोष, 4) मनोज कुमार ओरांव, 5) अर्जुन सिंह, 6) गौरी शंकर घोष, 7) स्वपन दासगुप्ता, 8) जगन्नाथ चट्टोपाध्याय, 9) कल्याण चक्रवर्ती, 10) अजय पोद्दार, 11) सरदवत मुखर्जी, 12) दूध कुमार मंडल, 13) अनूप कुमार दास

मिनिस्टर ऑफ़ स्टेट (इंडिपेंडेंट चार्ज) – 1) डॉ. इंद्रनील खान, 2) मालती रावा रॉय, 3) राजेश महतो

मिनिस्टर ऑफ़ स्टेट – 1) जोएल मुर्मू, 2) हरे कृष्ण बेरा, 3) आनंदमय बर्मन, 4) अशोक डिंडा, 5) नाडियार चंद बाउरी, 6) विशाल लामा, 7) शांतनु प्रमाणिक, 8) ​​मौमिता बिस्वास मिश्रा, 9) उमेश रे, 10) पूर्णिमा चक्रवर्ती, 11) कौशिक चौधरी, 12) भास्कर भट्टाचार्य, 13) दिबाकर घरामी, 14) अमिया किस्कू, 15) कलिता माझी, 16) गार्गी दास घोष, 17) बिराज बिस्वास, 18) दीपांकर जाना, 19) सुमना सरकार।

  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *