IPL 2026 RCB ने जीता लेकिन Vaibhav Suryavanshi को मिले आधे दर्जन अवॉर्ड, जानें ऑरेन्ज कैप के साथ और क्या-क्या मिला

IPL 2026 RCB ने जीता लेकिन Vaibhav Suryavanshi को मिले आधे दर्जन अवॉर्ड, जानें ऑरेन्ज कैप के साथ और क्या-क्या मिला

IPL 2026 Award List: आईपीएल 2026 के खिताबी मुकाबले के बाद कुल 14 अवॉर्ड बांटे गए, जिसमें से 7 पर वैभव सूर्यवंशी ने कब्जा किया। 

Vaibhav Suryavanshi Award List in IPL 2026: आईपीएल 2026 का खिताब भले ही रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु ने जीता हो, लेकिन खिताबी मुकाबले के बाद आधे से ज्यादा अवॉर्ड वैभव सूर्यवंशी के नाम रहे। आपको बता दें कि खिताबी मुकाबले के बाद प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट को मिलाकर कुल 14 अवॉर्ड बांटे गए, जिसमें से 7 सिर्फ वैभव सूर्यवंशी ने अपने नाम किए।

ऑरेंज कैप पर किया कब्जा

इस सीजन सूर्यवंशी ने सबसे ज्यादा रन बनाए, सबसे बेहतरीन स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की और सबसे ज्यादा छक्के भी लगाए। यही वजह रही कि उनके तीन अवॉर्ड जीतना लगभग तय माना जा रहा था। लेकिन आईपीएल ने उन्हें फैंटेसी प्लेयर ऑफ द सीजन, इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन और मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर ऑफ द सीजन का अवॉर्ड भी दिया। मतलब वैभव सूर्यवंशी ने 12 में से 6 खिताब अपने नाम किए।

आपको बता दें कि राजस्थान रॉयल्स की टीम क्वालीफायर-2 में गुजरात टाइटंस से हार गई थी, जिसके बाद उनका खिताब जीतने का सपना टूट गया था। वहीं गुजरात टाइटंस फाइनल में रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु से हार गई। बेंगलुरु को चैंपियन बनने का खिताब मिला, जबकि पंजाब किंग्स को फेयर प्ले अवॉर्ड दिया गया, जिन्होंने पूरे सीजन बेहतरीन खेल भावना का उदाहरण पेश किया। इस दौरान ग्रीन डॉट बॉल ऑफ द सीजन का अवॉर्ड मोहम्मद सिराज को मिला, जिन्होंने इस सीजन सबसे ज्यादा डॉट गेंदें फेंकीं।

वहीं साईं सुदर्शन ने सबसे ज्यादा चौके लगाए और उन्हें मोस्ट फॉर्स ऑफ द सीजन का अवॉर्ड मिला। मनीष पांडे को सीजन का सबसे शानदार कैच पकड़ने के लिए बेस्ट कैच ऑफ द सीजन का अवॉर्ड दिया गया, जबकि कागिसो रबाडा के नाम पर्पल कैप रही। खिताबी मुकाबले के बाद विराट कोहली को प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला, जबकि वैभव सूर्यवंशी प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुने गए।

IPL 2026 अवॉर्ड विनर्स की लिस्ट

खिलाड़ी/टीम अवॉर्ड उपलब्धि / वजह
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु Champions आईपीएल 2026 का खिताब जीतने पर
वैभव सूर्यवंशी Orange Cap सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने पर
कगिसो रबाडा Purple Cap सीजन में सबसे ज्यादा 29 विकेट लेने पर
वैभव सूर्यवंशी Most Valuable Player (MVP) पूरे सीजन में सबसे प्रभावशाली प्रदर्शन करने पर
वैभव सूर्यवंशी Emerging Player of the Season युवा खिलाड़ी के तौर पर शानदार प्रदर्शन के लिए
वैभव सूर्यवंशी Super Striker of the Season सीजन में सबसे बेहतरीन स्ट्राइक रेट से रन बनाने पर
वैभव सूर्यवंशी Super Sixes of the Season सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने पर
वैभव सूर्यवंशी Fantasy Player of the Season फैंटेसी पॉइंट्स टेबल में टॉप प्रदर्शन के लिए
मनीष पांडे Best Catch of the Season सीजन का सर्वश्रेष्ठ कैच पकड़ने पर
मोहम्मद सिराज Green Dot Balls of the Season सबसे ज्यादा डॉट गेंदें फेंकने पर
साई सुदर्शन Most Fours of the Season सीजन में सबसे ज्यादा चौके लगाने पर
पंजाब किंग्स Fairplay Award पूरे सीजन में बेहतरीन खेल भावना दिखाने पर

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *