दरभंगा में आज से फार्मर रजिस्ट्रेशन महाअभियान:एक कर्मी को 20 किसानों का रजिस्ट्रेशन कराने का लक्ष्य, सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का निर्देश

दरभंगा में आज से फार्मर रजिस्ट्रेशन महाअभियान:एक कर्मी को 20 किसानों का रजिस्ट्रेशन कराने का लक्ष्य, सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का निर्देश

दरभंगा में आज फार्मर रजिस्ट्रेशन महाअभियान की शुरूआत हो रही है। जिलाधिकारी कौशल कुमार ने सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। रविवार देर शाम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित समीक्षा बैठक में फार्मर रजिस्ट्रेशन आईडी, जनगणना और सहयोग शिविर की तैयारियों की समीक्षा की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ किसानों तक पहुंचाने के लिए फार्मर रजिस्ट्रेशन अत्यंत महत्वपूर्ण है। अभियान के दौरान प्रत्येक कर्मी कम-से-कम 20 किसानों का फार्मर रजिस्ट्रेशन आईडी बनाना सुनिश्चित करें, ताकि अधिक से अधिक किसानों को योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके। किसानों को जागरूक बनाने के निर्देश जिलाधिकारी ने सभी अनुमंडल पदाधिकारियों, डीसीएलआर, प्रखंड विकास पदाधिकारियों, अंचलाधिकारियों, राजस्व अधिकारियों, प्रखंड कृषि पदाधिकारियों, किसान सलाहकारों एवं राजस्व कर्मचारियों को आपसी समन्वय के साथ अभियान को सफल बनाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहकर किसानों को जागरूक करें। पंजीकरण कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। समीक्षा बैठक के दौरान जनगणना कार्य एवं सहयोग शिविर की तैयारियों पर भी चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को सभी लंबित कार्यों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिए। अभियान की सफलता के लिए पूरी तत्परता के साथ कार्य करने को कहा। समीक्षा बैठक में नगर आयुक्त राकेश कुमार गुप्ता, उप विकास आयुक्त स्वप्निल, अपर समाहर्ता (राजस्व) मनोज कुमार, अपर समाहर्ता (विभागीय जांच) राकेश कुमार, अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन) सलीम अख्तर, जिला कृषि पदाधिकारी डॉ. सिद्धार्थ सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी शामिल हुए। दरभंगा में आज फार्मर रजिस्ट्रेशन महाअभियान की शुरूआत हो रही है। जिलाधिकारी कौशल कुमार ने सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। रविवार देर शाम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित समीक्षा बैठक में फार्मर रजिस्ट्रेशन आईडी, जनगणना और सहयोग शिविर की तैयारियों की समीक्षा की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ किसानों तक पहुंचाने के लिए फार्मर रजिस्ट्रेशन अत्यंत महत्वपूर्ण है। अभियान के दौरान प्रत्येक कर्मी कम-से-कम 20 किसानों का फार्मर रजिस्ट्रेशन आईडी बनाना सुनिश्चित करें, ताकि अधिक से अधिक किसानों को योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके। किसानों को जागरूक बनाने के निर्देश जिलाधिकारी ने सभी अनुमंडल पदाधिकारियों, डीसीएलआर, प्रखंड विकास पदाधिकारियों, अंचलाधिकारियों, राजस्व अधिकारियों, प्रखंड कृषि पदाधिकारियों, किसान सलाहकारों एवं राजस्व कर्मचारियों को आपसी समन्वय के साथ अभियान को सफल बनाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहकर किसानों को जागरूक करें। पंजीकरण कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। समीक्षा बैठक के दौरान जनगणना कार्य एवं सहयोग शिविर की तैयारियों पर भी चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को सभी लंबित कार्यों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिए। अभियान की सफलता के लिए पूरी तत्परता के साथ कार्य करने को कहा। समीक्षा बैठक में नगर आयुक्त राकेश कुमार गुप्ता, उप विकास आयुक्त स्वप्निल, अपर समाहर्ता (राजस्व) मनोज कुमार, अपर समाहर्ता (विभागीय जांच) राकेश कुमार, अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन) सलीम अख्तर, जिला कृषि पदाधिकारी डॉ. सिद्धार्थ सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी शामिल हुए।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *