भिवानी के एक गांव निवासी एक नाबालिग युवती घर में झगड़े के बाद लापता होने का मामला सामने आया है। जिसके बाद परिवार वालों ने इसकी शिकायत पुलिस को दे दी। पुलिस ने केस दर्ज करके तलाश आरंभ कर दी। वहीं शिकायत में नाबालिग के पिता ने बताया कि उसकी बेटी घर में कहासुनी के बाद कूड़ा डालने गई थी और वापस नहीं लौटी। पुलिस को शिकायत देकर उसकी बेटी को तलाश करने की गुहार लगाई। भिवानी के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बवानीखेड़ा पुलिस को शिकायत दी। शिकायत में बताया कि वह खेतीबाड़ी का काम करता है। 31 मई की सुबह करीब साढ़े 8 बजे उसकी लड़की घर से कूड़ा डालने के लिए निकली थी। लेकिन वह वापस घर नहीं आई। उन्होंने बताया कि उनका घर में कुछ कहासुनी हुई थी। इसी वजह से गुस्से में घर से चली गई। जिसकी उम्र करीब 17 साल है। जिसके बाद उसने अपने स्तर पर अपनी बेटी को तलाश करने का प्रयास किया और आसपास व रिश्तेदारियों में भी खोजा। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दे दी और बेटी को खोजने की गुहार लगाई। इधर, पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। वहीं नाबालिग युवती की तलाश करने के प्रयास किए जा रहे हैं।


