पूर्णिया में सड़क पर सुखाए जा रहे मक्के की वजह से एक दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसके साथ बाइक पर बैठा दूसरा युवक घायल हो गया। मृतक की पहचान मिल्की गांव निवासी नरेश यादव के बेटे आशीष कुमार यादव (34) के रूप में हुई है।घटना सरसी थाना क्षेत्र की चंपावती पंचायत के बंगाली टोला के पास स्टेट हाईवे की है। परिजनों ने बताया कि आशीष बाइक से घर लौट रहा था। रास्ते में गाड़ी मक्के के ढेर पर चढ़ गया। अचानक संतुलन बिगड़ने से सड़क किनारे रखे एक बड़े पत्थर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घर में मचा कोहराम आशीष की शादी करीब पांच महीने पहले ही हुई थी। शादी के कुछ ही महीनों बाद हुए इस हादसे ने पूरे परिवार की खुशियां छीन लीं। मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं माता-पिता और अन्य परिजन भी गहरे सदमे में हैं। जांच में जुटी पुलिस सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। घायल का अस्पताल में इलाज चल रहा है। मामले की छानबीन की जा रही है। है। पूर्णिया में सड़क पर सुखाए जा रहे मक्के की वजह से एक दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसके साथ बाइक पर बैठा दूसरा युवक घायल हो गया। मृतक की पहचान मिल्की गांव निवासी नरेश यादव के बेटे आशीष कुमार यादव (34) के रूप में हुई है।घटना सरसी थाना क्षेत्र की चंपावती पंचायत के बंगाली टोला के पास स्टेट हाईवे की है। परिजनों ने बताया कि आशीष बाइक से घर लौट रहा था। रास्ते में गाड़ी मक्के के ढेर पर चढ़ गया। अचानक संतुलन बिगड़ने से सड़क किनारे रखे एक बड़े पत्थर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घर में मचा कोहराम आशीष की शादी करीब पांच महीने पहले ही हुई थी। शादी के कुछ ही महीनों बाद हुए इस हादसे ने पूरे परिवार की खुशियां छीन लीं। मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं माता-पिता और अन्य परिजन भी गहरे सदमे में हैं। जांच में जुटी पुलिस सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। घायल का अस्पताल में इलाज चल रहा है। मामले की छानबीन की जा रही है। है।


