कॉमर्शियल LPG सिलेंडर 53.50 रुपए तक महंगा:5 किलो वाले एफटीएल सिलेंडर के दाम भी ₹11 बढ़े; जून में होने वाले 4 बड़े बदलाव

कॉमर्शियल LPG सिलेंडर 53.50 रुपए तक महंगा:5 किलो वाले एफटीएल सिलेंडर के दाम भी ₹11 बढ़े; जून में होने वाले 4 बड़े बदलाव

कॉमर्शियल सिलेंडर आज यानी 1 जून से 53.50 रुपए तक महंगा हो गया है। दिल्ली में ये 3113.50 रुपए में मिल रहा है। 5 किलो वाले FTL सिलेंडर की कीमतों में 11 रुपए का इजाफा किया गया है। इस बढ़ोतरी के बाद अब ‘छोटू’ सिलेंडर की कीमत 821.50 रुपए हो गई है। इसके अलावा पेट्रोल, डीजल और ATF पर नई एक्सपोर्ट ड्यूटी घटी आज से लागू हो गई है। जून में होने वाले 4 बड़े बदलाव 1. कॉमर्शियल सिलेंडर 53.50 रुपए तक महंगा बदलाव: तेल कंपनियों ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर ₹53.50 रुपए तक महंगा कर दिया है। दिल्ली में इसकी कीमत ₹3113.50 हो गई है। पहले ये ₹3071.50 में मिल रहा था। असर: कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ने से रेस्टोरेंट मालिकों का खर्च बढ़ेगा। ऐसे में वे चाय, नाश्ते और थाली महंगी कर सकते हैं। शादियों की कैटरिंग भी महंगी हो सकती है। 4 बड़े शहरों में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 5 किलो वाला फ्री ट्रेड LPG सिलेंडर 261 रुपए महंगा FTL सिलेंडर की कीमत 11 रुपए बढ़कर 821.50 रुपए हो गई है। पहले इसकी कीमत ₹810.50 रुपए थी। 5 किलो घरेलू सिलेंडर के दाम अभी भी 339 रुपए पर स्थिर हैं। FTL सिलेंडर को छोटू सिलेंडर भी कहते हैं जिसे कोई भी बिना एड्रेस प्रूफ के ले सकता है। इनका ज्यादातर इस्तेमाल प्रवासी मजदूर, छात्रों या छोटे दुकानदार करते हैं। घरेलू सिलेंडर के दामों में कोई बदलाव नहीं
2. पेट्रोल, डीजल और ATF पर एक्सपोर्ट ड्यूटी घटी बदलाव: केंद्र सरकार ने पेट्रोल, डीजल और हवाई जहाज के ईंधन पर एक्सपोर्ट ड्यूटी घटा दी है। नई दरें आज 1 जून से लागू हो गई है। असर: यह एक प्रकार का टैक्स है जो सरकार देश से बाहर बेची जाने वाली वस्तुओं पर लगाती5 है। टैक्स कम होने से रिफाइनरी कंपनियों को ज्यादा मुनाफा होगा। घरेलू पेट्रोल-डीजल के दामों पर कोई बदलाव नहीं होगा। 3. HDFC बैंक में छोटे UPI ट्रांजैक्शन पर SMS अलर्ट बंद होगा बदलाव: HDFC बैंक छोटे अमाउंट के UPI लेन-देन पर मिलने वाले मोबाइल SMS नोटिफिकेशन्स को पूरी तरह बंद कर रहा है। असर: अक्सर दिनभर में चाय, सब्जी या छोटे-मोटे खर्चों के लिए ₹10, ₹20 या ₹50 के कई UPI पेमेंट होते हैं। इनके बार-बार आने वाले मैसेज से इनबॉक्स भर जाता था, जिससे अब राहत मिलेगी। 4. सरकारी और सब्सिडी वाले सोलर पैनल पर सख्त नियम बदलाव: अब रूफटॉप सोलर और नेट-मीटरिंग प्रोजेक्ट्स में सरकार के मान्यता प्राप्त मैन्युफैक्चर्स के ही सोलर पैनलों का उपयोग होगा। असर: इस फैसले के कारण घरेलू स्तर पर बने प्रमाणित पैनलों की मांग बढ़ेगी। इससे उपभोक्ताओं को शुरुआती खर्च तो ज्यादा देना पड़ेगा, लेकिन लंबे समय के लिए बेहतर क्वालिटी और वारंटी वाले सुरक्षित सोलर सिस्टम की गारंटी मिलेगी।
———————————————- पूरी खबर पढ़ें… जून में 11 दिन बैंकों में काम नहीं होगा:4 रविवार और 2 शनिवार के अलावा अलग-अलग जगहों पर 5 दिन बैंक बंद रहेंगे अगले महीने यानी जून में देश के अलग-अलग राज्यों में कुल 11 दिन बैंकों में कामकाज नहीं होगा। RBI की ओर से जारी कैलेंडर के अनुसार, अगले महीने 4 रविवार और दूसरे-चौथे शनिवार के अलावा 5 दिन अलग-अलग जगहों पर बैंक बंद रहेंगे। पूरी खबर पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *