लखनऊ में आधी रात सड़क जाम कर प्रदर्शन:खंभे टूटे पेड़ गिरे, ओल्ड पावर हाउस क्षेत्र में पोल टूटने से 72 घंटे से बिजली आपूर्ति प्रभावित

लखनऊ में आधी रात सड़क जाम कर प्रदर्शन:खंभे टूटे पेड़ गिरे, ओल्ड पावर हाउस क्षेत्र में पोल टूटने से 72 घंटे से बिजली आपूर्ति प्रभावित

राजधानी लखनऊ में देर रात बिजली की समस्या होने पर आलमबाग के गुरुनानक नगर में ट्रांसफार्मर के पास में लोगों ने हंगामा कर दिया। सड़क जाम करने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराया। पुलिस के आश्वासन देने पर लोग शांत हुए। वहीं, लखनऊ के ओल्ड पावर हाउस के अंतर्गत आने वाले गोड़वा लाइन का पोल 3 दिन से टूटा हुआ है। इससे कई घरों की बिजली 72 घंटे से बाधित है। कृष्णा ने मामले में बिजली विभाग के अधिकारियों से शिकायत की। इसके साथ ही तेज आंधी और बिजली आने पर शहर के कई इलाकों में खंभा गिरने और पेड़ गिरने पर बिजली गुल हो गई। चिनहट, दुबग्गा, सरोजनीनगर, बीकेटी, मोहनलालगंज, रहीमाबाद, वृंदावन समेत कई इलाकों में घंटों तक लोग बिजली आपूर्ति नहीं होने से परेशान रहे। दुबग्गा के सिद्धेश्वरी फीडर पर देर तक बिजली नहीं आई। पोल गिरने से वृंदावन में बिजली गुल सेक्टर 6 ए वृन्दावन में सामिया के सामने एचटी एलटी लाइन का पोल गिर गया है। इसके कारण संबंधित फीडर और सेक्टर 6 ए एरिया की सप्लाई 4 घंटे से अधिक समय तक जारी रही। यही स्थिति आईआईएम रोड एरिया की भी बनी रही वहां पर 4 बजे शाम से देर रात 11 बजे तक 7 घंटे बिजली नहीं आई तो आशीष वाजपेई ने शिकायत की। अमौसी और आलमबाग में परेशान हुए लोग अमौसी जोन के मोहनलालगंज अतरौली स्थित कल्पना रेसीडेंसी इको वर्ल्ड मे पिछले 5 घंटे बिजली कटौती रही। लोगों ने आरोप लगाया कि मामले की शिकायत होने के बाद भी कोई एक्शन नहीं हुआ। सर्वेश ने शिकायत करते हुए मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड से कहा कि मैं, सुंदर नगर आलमबाग में रहता हूं, लेकिन यहां पर 6 घंटे से अधिक समय तक बिजली नहीं आ रही। इससे रोजमर्रा का काम भी प्रभावित हो रहा है।विकास गुप्ता ने बताया कि वसंत कुंज के प्रधानमंत्री आवास योजना में भी 5 घंटे तक बिजली नहीं आई। फैजुल्लागंज पावर हाउस के बड़ा खुर्दान क्षेत्र में बार-बार बिजली जारी रही। बुद्धेश्वर चौराहा पारा में शाम से देर रात तक लाइट नहीं आई।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *