बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी को 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास खाली करने के निर्देशदिया गया है। इस मुद्दे पर अब भाजपा के वरिष्ठ नेता शाहनवाज हुसैन की भी एंट्री हो गई है। मुजफ्फरपुर में एक निजी कार्यक्रम में पहुंचे शाहनवाज हुसैन ने राबड़ी देवी पर तंज कसते हुए कहा कि “जगह बदल दीजिए, शायद भाग्य बदल जाए। जब से राबड़ी देवी उस आवास में गई हैं, तब से राष्ट्रीय जनता दल का लगातार पतन हो रहा है।” उन्होंने कहा कि अगर वास्तु के नजरिए से भी देखा जाए तो शायद आवास बदलने से राजनीतिक किस्मत भी बदल जाए। शाहनवाज ने कहा कि राबड़ी देवी को सरकार की ओर से बेहतर सरकारी आवास दिया जा रहा है, ऐसे में अनावश्यक विवाद खड़ा करने की जरूरत नहीं है। ‘बेहतर आवास मिल रहा, फिर विरोध क्यों?’ भाजपा नेता ने कहा कि जिस नए सरकारी आवास में राबड़ी देवी को स्थानांतरित किया जा रहा है, वह पहले कैबिनेट मंत्री स्तर के व्यक्ति को आवंटित था। वहां बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हैं। उन्होंने तंज भरे अंदाज में कहा कि नए आवास में पोखर भी है और चाहें तो उसमें मछली पालन भी कर सकती हैं। शाहनवाज हुसैन ने कहा कि ऐसा माहौल बनाया जा रहा है मानो किसी को घर से निकालकर सड़क पर फेंका जा रहा हो, जबकि वास्तविकता यह है कि उन्हें दूसरा सरकारी आवास आवंटित किया गया है। सरकारी आवास स्थायी नहीं होते, केवल मुख्यमंत्री का सरकारी आवास ही पद के अनुसार स्थायी रूप से निर्धारित होता है। ‘अनुसूचित जाति समाज के व्यक्ति को मिलना है आवास’ उन्होंने कहा कि जिस आवास में राबड़ी देवी फिलहाल रह रही हैं, उसे अब अनुसूचित जाति समाज से आने वाले एक जनप्रतिनिधि को आवंटित किया जाना है। इसलिए नियमों के तहत आवास खाली करना स्वाभाविक प्रक्रिया है और इसमें राजनीति नहीं होनी चाहिए। राबड़ी देवी ने कहा था- फोर्स बुलाकर खाली करा ले दरअसल, पटना जिला प्रशासन ने पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास खाली कर 39 हार्डिंग रोड स्थित आवंटित आवास में स्थानांतरित होने का निर्देश दिया है। प्रशासन की ओर से निर्धारित समय सीमा के भीतर आवास खाली करने को कहा गया है। इस पर शनिवार को पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान राबड़ी देवी ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि “अगर सरकार को आवास खाली कराना है तो फोर्स बुलाकर खाली करा ले, लेकिन हम खुद से आवास खाली नहीं करेंगे।” राबड़ी देवी के इस बयान के बाद मामला पूरी तरह राजनीतिक रंग ले चुका है और पक्ष-विपक्ष के नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। सर्कुलर रोड आवास को लेकर बढ़ा राजनीतिक तापमान गौरतलब है कि राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव और उनका परिवार लंबे समय से पटना के 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास में रह रहा है। अब प्रशासनिक आदेश के बाद आवास खाली कराने की प्रक्रिया शुरू हुई है, जिसे लेकर राजनीतिक बहस तेज हो गई है। एक ओर राजद इसे राजनीतिक दबाव की कार्रवाई बता रहा है, वहीं भाजपा इसे पूरी तरह प्रशासनिक और नियम आधारित प्रक्रिया करार दे रही है। बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी को 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास खाली करने के निर्देशदिया गया है। इस मुद्दे पर अब भाजपा के वरिष्ठ नेता शाहनवाज हुसैन की भी एंट्री हो गई है। मुजफ्फरपुर में एक निजी कार्यक्रम में पहुंचे शाहनवाज हुसैन ने राबड़ी देवी पर तंज कसते हुए कहा कि “जगह बदल दीजिए, शायद भाग्य बदल जाए। जब से राबड़ी देवी उस आवास में गई हैं, तब से राष्ट्रीय जनता दल का लगातार पतन हो रहा है।” उन्होंने कहा कि अगर वास्तु के नजरिए से भी देखा जाए तो शायद आवास बदलने से राजनीतिक किस्मत भी बदल जाए। शाहनवाज ने कहा कि राबड़ी देवी को सरकार की ओर से बेहतर सरकारी आवास दिया जा रहा है, ऐसे में अनावश्यक विवाद खड़ा करने की जरूरत नहीं है। ‘बेहतर आवास मिल रहा, फिर विरोध क्यों?’ भाजपा नेता ने कहा कि जिस नए सरकारी आवास में राबड़ी देवी को स्थानांतरित किया जा रहा है, वह पहले कैबिनेट मंत्री स्तर के व्यक्ति को आवंटित था। वहां बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हैं। उन्होंने तंज भरे अंदाज में कहा कि नए आवास में पोखर भी है और चाहें तो उसमें मछली पालन भी कर सकती हैं। शाहनवाज हुसैन ने कहा कि ऐसा माहौल बनाया जा रहा है मानो किसी को घर से निकालकर सड़क पर फेंका जा रहा हो, जबकि वास्तविकता यह है कि उन्हें दूसरा सरकारी आवास आवंटित किया गया है। सरकारी आवास स्थायी नहीं होते, केवल मुख्यमंत्री का सरकारी आवास ही पद के अनुसार स्थायी रूप से निर्धारित होता है। ‘अनुसूचित जाति समाज के व्यक्ति को मिलना है आवास’ उन्होंने कहा कि जिस आवास में राबड़ी देवी फिलहाल रह रही हैं, उसे अब अनुसूचित जाति समाज से आने वाले एक जनप्रतिनिधि को आवंटित किया जाना है। इसलिए नियमों के तहत आवास खाली करना स्वाभाविक प्रक्रिया है और इसमें राजनीति नहीं होनी चाहिए। राबड़ी देवी ने कहा था- फोर्स बुलाकर खाली करा ले दरअसल, पटना जिला प्रशासन ने पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास खाली कर 39 हार्डिंग रोड स्थित आवंटित आवास में स्थानांतरित होने का निर्देश दिया है। प्रशासन की ओर से निर्धारित समय सीमा के भीतर आवास खाली करने को कहा गया है। इस पर शनिवार को पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान राबड़ी देवी ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि “अगर सरकार को आवास खाली कराना है तो फोर्स बुलाकर खाली करा ले, लेकिन हम खुद से आवास खाली नहीं करेंगे।” राबड़ी देवी के इस बयान के बाद मामला पूरी तरह राजनीतिक रंग ले चुका है और पक्ष-विपक्ष के नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। सर्कुलर रोड आवास को लेकर बढ़ा राजनीतिक तापमान गौरतलब है कि राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव और उनका परिवार लंबे समय से पटना के 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास में रह रहा है। अब प्रशासनिक आदेश के बाद आवास खाली कराने की प्रक्रिया शुरू हुई है, जिसे लेकर राजनीतिक बहस तेज हो गई है। एक ओर राजद इसे राजनीतिक दबाव की कार्रवाई बता रहा है, वहीं भाजपा इसे पूरी तरह प्रशासनिक और नियम आधारित प्रक्रिया करार दे रही है।


