दरभंगा एम्स परियोजना में तेजी लाने की अपील:अश्विनी चौबे बोले- भारत ने विश्व की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में अपनी मजबूत पहचान बनाई

दरभंगा एम्स परियोजना में तेजी लाने की अपील:अश्विनी चौबे बोले- भारत ने विश्व की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में अपनी मजबूत पहचान बनाई

दरभंगा में केन्द्र सरकार के सफल और जनकल्याणकारी 12 साल के उपलक्ष्य में “12 साल बेमिसाल” अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत आज जिला अतिथि गृह में भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अश्विनी कुमार चौबे ने प्रेस वार्ता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में हुए विकास कार्यों, गरीब कल्याण योजनाओं और भारत की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा पर विस्तार से चर्चा की। अश्विनी चौबे ने कहा कि केन्द्र सरकार ने सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के संकल्प को धरातल पर उतारने का काम किया है। उन्होंने कहा कि आज भारत विश्व की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में अपनी मजबूत पहचान बना चुका है। करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया आधारभूत संरचना, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, महिला सशक्तिकरण, डिजिटल क्रांति और सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना, किसान सम्मान निधि, जल जीवन मिशन और स्वच्छ भारत अभियान जैसी योजनाओं ने करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है।साथ ही भारत ने अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराते हुए विश्व में सम्मान बढ़ाया है। कार्यकर्ताओं से योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की अपील पूर्व केंद्रीय मंत्री ने भाजपा कार्यकर्ताओं से केन्द्र सरकार की उपलब्धियों और जनहितकारी योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि “12 साल बेमिसाल” अभियान केवल उपलब्धियों का उल्लेख भर नहीं है, बल्कि विकसित भारत के संकल्प को साकार करने का जनआंदोलन है। उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना भाजपा का लक्ष्य है। अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले की निंदा, भाजपा का हाथ होने से किया इनकार पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस नेता पर हुए हमले को लेकर पूछे गए सवाल पर अश्विनी चौबे ने घटना की निंदा की।उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी शांति और अहिंसा में विश्वास रखती है और किसी भी प्रकार की अराजकता को न सिद्धांततः और न ही व्यवहार में स्वीकार करती है। उन्होंने कहा कि भाजपा का इस घटना से कोई लेना-देना नहीं है। उनके अनुसार यह आम लोगों के गुस्से की अभिव्यक्ति हो सकती है, लेकिन हिंसा किसी समस्या का समाधान नहीं है। राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर साधा निशाना बिना नाम लिए कांग्रेस नेता और राजद नेता पर निशाना साधते हुए अश्विनी चौबे ने कहा कि विपक्षी दलों को विकास से कोई सरोकार नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष झूठ के आधार पर जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि देश की जनता विकास चाहती है, जबकि विपक्ष केवल अनावश्यक बयानबाजी में लगा हुआ है। आने वाले समय में जनता ऐसे दलों को पूरी तरह नकार देगी। बांग्लादेशी घुसपैठियों के मुद्दे पर भी बोले अश्विनी चौबे ने कहा कि केन्द्र सरकार बांग्लादेशी घुसपैठ के मुद्दे पर गंभीरता से कार्य कर रही है। दरभंगा एम्स परियोजना में तेजी लाने की अपील दरभंगा एम्स परियोजना के संबंध में पूछे गए प्रश्न पर अश्विनी चौबे ने कहा कि केन्द्र सरकार ने दरभंगा में एम्स जैसी महत्वपूर्ण स्वास्थ्य संस्था की सौगात दी है। उन्होंने बिहार सरकार से अपील की कि परियोजना के क्रियान्वयन में तेजी लाई जाए। उन्होंने कहा कि भूमि भराई सहित अन्य आवश्यक कार्यों को शीघ्र पूरा कर निर्माण कार्य को गति दी जानी चाहिए, ताकि मिथिलांचल के लोगों को उच्चस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ जल्द मिल सके। कई भाजपा पदाधिकारी रहे मौजूद प्रेस वार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण मन्ना, जिला मंत्री राहुल पासवान, बालेन्दु झा, जिला मीडिया प्रभारी मुकुंद चौधरी, अमरनाथ सिंह, वीरेन्द्र पासवान, रमाकांत झा मुन्ना, डॉ. आनंद प्रकाश झा सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। दरभंगा में केन्द्र सरकार के सफल और जनकल्याणकारी 12 साल के उपलक्ष्य में “12 साल बेमिसाल” अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत आज जिला अतिथि गृह में भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अश्विनी कुमार चौबे ने प्रेस वार्ता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में हुए विकास कार्यों, गरीब कल्याण योजनाओं और भारत की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा पर विस्तार से चर्चा की। अश्विनी चौबे ने कहा कि केन्द्र सरकार ने सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के संकल्प को धरातल पर उतारने का काम किया है। उन्होंने कहा कि आज भारत विश्व की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में अपनी मजबूत पहचान बना चुका है। करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया आधारभूत संरचना, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, महिला सशक्तिकरण, डिजिटल क्रांति और सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना, किसान सम्मान निधि, जल जीवन मिशन और स्वच्छ भारत अभियान जैसी योजनाओं ने करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है।साथ ही भारत ने अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराते हुए विश्व में सम्मान बढ़ाया है। कार्यकर्ताओं से योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की अपील पूर्व केंद्रीय मंत्री ने भाजपा कार्यकर्ताओं से केन्द्र सरकार की उपलब्धियों और जनहितकारी योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि “12 साल बेमिसाल” अभियान केवल उपलब्धियों का उल्लेख भर नहीं है, बल्कि विकसित भारत के संकल्प को साकार करने का जनआंदोलन है। उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना भाजपा का लक्ष्य है। अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले की निंदा, भाजपा का हाथ होने से किया इनकार पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस नेता पर हुए हमले को लेकर पूछे गए सवाल पर अश्विनी चौबे ने घटना की निंदा की।उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी शांति और अहिंसा में विश्वास रखती है और किसी भी प्रकार की अराजकता को न सिद्धांततः और न ही व्यवहार में स्वीकार करती है। उन्होंने कहा कि भाजपा का इस घटना से कोई लेना-देना नहीं है। उनके अनुसार यह आम लोगों के गुस्से की अभिव्यक्ति हो सकती है, लेकिन हिंसा किसी समस्या का समाधान नहीं है। राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर साधा निशाना बिना नाम लिए कांग्रेस नेता और राजद नेता पर निशाना साधते हुए अश्विनी चौबे ने कहा कि विपक्षी दलों को विकास से कोई सरोकार नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष झूठ के आधार पर जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि देश की जनता विकास चाहती है, जबकि विपक्ष केवल अनावश्यक बयानबाजी में लगा हुआ है। आने वाले समय में जनता ऐसे दलों को पूरी तरह नकार देगी। बांग्लादेशी घुसपैठियों के मुद्दे पर भी बोले अश्विनी चौबे ने कहा कि केन्द्र सरकार बांग्लादेशी घुसपैठ के मुद्दे पर गंभीरता से कार्य कर रही है। दरभंगा एम्स परियोजना में तेजी लाने की अपील दरभंगा एम्स परियोजना के संबंध में पूछे गए प्रश्न पर अश्विनी चौबे ने कहा कि केन्द्र सरकार ने दरभंगा में एम्स जैसी महत्वपूर्ण स्वास्थ्य संस्था की सौगात दी है। उन्होंने बिहार सरकार से अपील की कि परियोजना के क्रियान्वयन में तेजी लाई जाए। उन्होंने कहा कि भूमि भराई सहित अन्य आवश्यक कार्यों को शीघ्र पूरा कर निर्माण कार्य को गति दी जानी चाहिए, ताकि मिथिलांचल के लोगों को उच्चस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ जल्द मिल सके। कई भाजपा पदाधिकारी रहे मौजूद प्रेस वार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण मन्ना, जिला मंत्री राहुल पासवान, बालेन्दु झा, जिला मीडिया प्रभारी मुकुंद चौधरी, अमरनाथ सिंह, वीरेन्द्र पासवान, रमाकांत झा मुन्ना, डॉ. आनंद प्रकाश झा सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *