रामजन्म राजभर के परिवार से मिले DM-SP:न्याय दिलाने और हरसंभव सहायता का दिया आश्वासन

रामजन्म राजभर के परिवार से मिले DM-SP:न्याय दिलाने और हरसंभव सहायता का दिया आश्वासन

मऊ जनपद के हलधरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम ढोलवन में हुई हत्या की घटना के बाद जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन और पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने पीड़ित परिवार के आवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने मृतक राम जन्म राजभर के परिवार को ढांढस बंधाया और आश्वस्त किया कि प्रशासन उनके साथ है। उन्होंने न्याय दिलाने के लिए सभी आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने की बात कही। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन की कल्याणकारी योजनाओं के तहत पीड़ित परिवार को मिलने वाले सभी लाभों का परीक्षण कर शीघ्र सहायता प्रदान की जाए। पुलिस अधीक्षक ने परिजनों को बताया कि घटना के संबंध में कानूनी कार्रवाई तेजी से की जा रही है। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया। एसपी ने संबंधित पुलिस अधिकारियों को मामले की निष्पक्ष और प्रभावी विवेचना करते हुए कार्रवाई में तेजी लाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने दोहराया कि पीड़ित परिवार को हरसंभव प्रशासनिक और कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि मामले की लगातार निगरानी की जा रही है। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी और अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *