डूंगरपुर की सागवाड़ा थाना पुलिस ने संगठित रूप से जुआ खेलने के आरोप में 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से जुआ-सट्टे में इस्तेमाल होने वाली सामग्री, ताश के पत्ते और 75,500 रुपए नकद जब्त किए हैं। थाना प्रभारी मनीष खोईवाल के नेतृत्व में एक टीम ने इंदिरा कॉलोनी, सागवाड़ा में दबिश दी। यहां खुले स्थान पर ताश के पत्तों पर दांव लगाकर जुआ खेला जा रहा था। पुलिस ने मौके से मजहर पुत्र अब्दुल लतीफ (39), आदिल पुत्र मोहम्मद लतीफ (33), सलीम पुत्र अब्दुल रब (33), आशिफ पुत्र याकूब (32), समीर पुत्र अफार (30), अमीन पुत्र याकूब (46), उस्मान पुत्र छोटू शेख (29), जाफर पुत्र सलीम घांची (31), बंशीलाल पुत्र गौतमलाल (47) और दाऊद पुत्र निजामुद्दीन घांची (54) को गिरफ्तार किया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 75,500 रुपए नकद, ताश के पत्ते और जुआ-सट्टे की अन्य सामग्री बरामद कर जब्त की। सभी गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने बताया कि अवैध जुआ, सट्टा और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा।


