जिस कालेज ने टॉपर दिए वहां के प्रिंसिपल हटाए गए:वाराणसी के क्वींस कालेज के प्रिंसिपल सुमीत श्रीवास्तव ने स्कूल में किए गए थे अहम बदलाव

जिस कालेज ने टॉपर दिए वहां के प्रिंसिपल हटाए गए:वाराणसी के क्वींस कालेज के प्रिंसिपल सुमीत श्रीवास्तव ने स्कूल में किए गए थे अहम बदलाव

देश के सबसे पुराने पीएम श्री राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल सुमीत कुमार श्रीवास्तव का रविवार देर शाम ट्रांसफर कर दिया। इसी साल यूपी बोर्ड की परीक्षा में 10वीं के छात्र सूर्यदीप प्रजापति ने प्रदेश की मेरिट में छठवां स्थान पाकर वाराणसी का टॉपर बना था। करीब 25 साल बाद किसी राजकीय कॉलेज के छात्र ने टॉप किया था। यही कारण है कि BSA से ज्यादा प्रिंसिपल के ट्रांसफर की चर्चा हो रही है। प्रिंसिपल ने अपने कार्यकाल में कई अहम सुधार किए। बता दें जब यूपी बोर्ड का परीक्षा फल घोषित हुआ और सूर्यदीप ने टाप किया तो प्रिंसिपल का रोने का वीडियो भी खूब वायरल हुआ था। सुमीत कुमार श्रीवास्तव को ट्रांसफर पंडित दीन दयाल उपाध्याय, राजकीय मॉडल इंटर कालेज, हरदीकला, मऊ चित्रकूट का प्रिंसिपल बनाया गया है। उनके स्थान पर चित्रकूट के उसी कालेज के प्रिंसिपल रहे विश्वेश्वर सिंह को अब क्वींस कालेज का प्रिंसिपल बनाया गया है। प्रिंसिपल ने छात्राओं के लिए फ्री कर दी थी पढ़ाई प्रिंसिपल सुमीत श्रीवास्तव ने कालेज में छात्राओं का एडमिशन शुरू कराया और पुरा छात्रों के सहयोग से छात्राओं की शिक्षा फ्री कराने का बड़ा काम किया। पुरातन छात्र के सहयोग से प्रदेश में राजकीय विद्यालयों में पहला AI रोबोटिक्स लैब की स्थापना कराने का काम किया। पुरातन छात्रों के सहयोग से स्मार्ट क्लासरूम तैयार कराया। टॉपर सूर्यदीप प्रजापति को अपने वेतन से एक लाख रुपए की मेरिट स्कॉलरशिप की शुरुआत की थी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *