औरंगाबाद में करंट लगने से युवक की मौत:बकरीद का त्योहार मनाने घर पहुंचा था, इनवर्टर में कनेक्शन जोड़ते समय हादसा

औरंगाबाद में करंट लगने से युवक की मौत:बकरीद का त्योहार मनाने घर पहुंचा था, इनवर्टर में कनेक्शन जोड़ते समय हादसा

औरंगाबाद के ओबरा थाना क्षेत्र के कारा गांव में आज 34 साल के युवक की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव निवासी हाजी कमरुद्दीन अंसारी के बेटे हिफजुल रहमान के रूप में की गई है। हिफजुल रहमान गुजरात स्थित एक बड़े स्प्रिंग प्लांट में कार्यरत था। बकरीद का त्योहार मनाने के लिए वह कुछ दिन पहले अपने गांव कारा आया था। परिवार वालों के अनुसार उसकी वापसी की टिकट 11 जून की थी और वह जल्द ही फिर से ड्यूटी पर लौटने वाला था। लेकिन घर लौटने की खुशी के बीच एक हादसे ने पूरे परिवार की खुशियां छीन लीं। तार जोड़ने के दौरान हादसा बताया जाता है कि घर में हाल ही में नया इनवर्टर लगाया गया था। बिजली कटौती के दौरान परिवार के लोग उसी इनवर्टर से चल रहे पंखे का उपयोग कर रहे थे। रविवार को हिफजुल इनवर्टर से एक अतिरिक्त कनेक्शन जोड़ने के लिए तार जोड़ने का काम कर रहा था। इसी दौरान वह अचानक करंट की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से झुलसकर बेहोश हो गया। घटना के बाद परिवार के सदस्य और ग्रामीण आनन-फानन में उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ओबरा लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन उसे तत्काल सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सदर अस्पताल में जैसे ही हिफजुल की मौत की पुष्टि हुई, परिजनों के बीच चीख-पुकार मच गई। औरंगाबाद के ओबरा थाना क्षेत्र के कारा गांव में आज 34 साल के युवक की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव निवासी हाजी कमरुद्दीन अंसारी के बेटे हिफजुल रहमान के रूप में की गई है। हिफजुल रहमान गुजरात स्थित एक बड़े स्प्रिंग प्लांट में कार्यरत था। बकरीद का त्योहार मनाने के लिए वह कुछ दिन पहले अपने गांव कारा आया था। परिवार वालों के अनुसार उसकी वापसी की टिकट 11 जून की थी और वह जल्द ही फिर से ड्यूटी पर लौटने वाला था। लेकिन घर लौटने की खुशी के बीच एक हादसे ने पूरे परिवार की खुशियां छीन लीं। तार जोड़ने के दौरान हादसा बताया जाता है कि घर में हाल ही में नया इनवर्टर लगाया गया था। बिजली कटौती के दौरान परिवार के लोग उसी इनवर्टर से चल रहे पंखे का उपयोग कर रहे थे। रविवार को हिफजुल इनवर्टर से एक अतिरिक्त कनेक्शन जोड़ने के लिए तार जोड़ने का काम कर रहा था। इसी दौरान वह अचानक करंट की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से झुलसकर बेहोश हो गया। घटना के बाद परिवार के सदस्य और ग्रामीण आनन-फानन में उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ओबरा लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन उसे तत्काल सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सदर अस्पताल में जैसे ही हिफजुल की मौत की पुष्टि हुई, परिजनों के बीच चीख-पुकार मच गई।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *