गया में युवक ने लहराया पिस्टल, वीडियो वायरल:भोजपुरी गाने पर तीन लोगों पर ताना हथियार, थानाध्यक्ष बोले- कार्रवाई होगी

गया में युवक ने लहराया पिस्टल, वीडियो वायरल:भोजपुरी गाने पर तीन लोगों पर ताना हथियार, थानाध्यक्ष बोले- कार्रवाई होगी

गयाजी शहर के डेल्हा थाना क्षेत्र में एक युवक का पिस्टल लहराते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो के सामने आने के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है, वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वायरल वीडियो में एक भोजपुरी गाना “हथियार न लहराव बाहुबली…” बजता सुनाई दे रहा है। वीडियो में युवक हाथ में पिस्टल लेकर उसे लहराता दिख रहा है। वह तीन अन्य बैठे व्यक्तियों की ओर भी हथियार तानता हुआ भी नजर आ रहा है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, वीडियो में दिख रहा युवक रोहित कुमार उर्फ बौना (19 ) है। सूत्रों का यह भी कहना है कि वह अवैध शराब की तस्करी से जुड़ा हुआ है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पुलिस कर रही मामले की छानबीन वीडियो वायरल होने के बाद डेल्हा थाना पुलिस हरकत में आ गई है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वीडियो कब और कहां बनाया गया और उसमें दिखाई दे रहा हथियार असली है या नकली। डेल्हा थानाध्यक्ष देवराज इंद्र ने बताया कि वायरल वीडियो उनके संज्ञान में आया है और इसकी जांच कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि युवक की गिरफ्तारी के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि पिस्टल असली है या नकली। पुलिस फिलहाल वीडियो की सत्यता, उसमें शामिल लोगों की पहचान और अन्य तथ्यों की पड़ताल कर रही है। थानाध्यक्ष ने यह भी कहा कि जांच में यदि हथियार के अवैध प्रदर्शन या अन्य आपराधिक गतिविधि की पुष्टि होती है, तो संबंधित लोगों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। पुलिस हर पहलू पर गंभीरता से जांच कर रही है। गयाजी शहर के डेल्हा थाना क्षेत्र में एक युवक का पिस्टल लहराते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो के सामने आने के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है, वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वायरल वीडियो में एक भोजपुरी गाना “हथियार न लहराव बाहुबली…” बजता सुनाई दे रहा है। वीडियो में युवक हाथ में पिस्टल लेकर उसे लहराता दिख रहा है। वह तीन अन्य बैठे व्यक्तियों की ओर भी हथियार तानता हुआ भी नजर आ रहा है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, वीडियो में दिख रहा युवक रोहित कुमार उर्फ बौना (19 ) है। सूत्रों का यह भी कहना है कि वह अवैध शराब की तस्करी से जुड़ा हुआ है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पुलिस कर रही मामले की छानबीन वीडियो वायरल होने के बाद डेल्हा थाना पुलिस हरकत में आ गई है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वीडियो कब और कहां बनाया गया और उसमें दिखाई दे रहा हथियार असली है या नकली। डेल्हा थानाध्यक्ष देवराज इंद्र ने बताया कि वायरल वीडियो उनके संज्ञान में आया है और इसकी जांच कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि युवक की गिरफ्तारी के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि पिस्टल असली है या नकली। पुलिस फिलहाल वीडियो की सत्यता, उसमें शामिल लोगों की पहचान और अन्य तथ्यों की पड़ताल कर रही है। थानाध्यक्ष ने यह भी कहा कि जांच में यदि हथियार के अवैध प्रदर्शन या अन्य आपराधिक गतिविधि की पुष्टि होती है, तो संबंधित लोगों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। पुलिस हर पहलू पर गंभीरता से जांच कर रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *