समस्तीपुर जंक्शन पर विश्व तंबाकू निषेध दिवस के मौके पर आज प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के देखरेख में तम्बाकू निषेध प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन ज्योति प्रकाश मिश्रा ने दीप जलाकर किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीआरएम ज्योति प्रकाश मिश्रा ने कहा कि तंबाकू के सेवन से हर साल 80 लाख लोगों की मृत्यु होती है, जिसमें से भारत में ही केवल साढ़े 13 लाख लोगों की मृत्यु का कारण किसी न किसी रूप में तंबाकू का सेवन है। यह मनुष्य को नैतिक और चारित्रिक रूप से कमज़ोर बनाता है। साथ ही यह पारिवारिक, सामाजिक, आर्थिक और पर्यावरण की दृष्टि से अवनति का कारण भी बनता है। उन्होंने कहा कि समस्तीपुर रेल मंडल ब्रह्माकुमारीज के मेडिकल विंग का धन्यवाद करता है कि रेल यात्रियों को जागरूक करने के लिए आप हर साल रेलवे परिसर को पसंद करते हैं। मृत्यु का कारण तंबाकू का सेवन बीके तरुण ने कहा कि तम्बाकू में 70 प्रकार के ऐसे रसायन होते हैं, जो कैंसर का कारण बनते हैं। मुंह के और फेफड़ों के 90 प्रतिशत कैंसर का कारण तंबाकू का किसी न किसी रूप में सेवन करना है। हर छह सेकेंड में एक मृत्यु का कारण तंबाकू का सेवन है। कृष्ण भाई ने कार्यक्रम का कुशलतापूर्वक संचालन किया। प्रदर्शनी में आने वाले लोगों से नशा मुक्ति दान पेटी में नशे का दान लेकर उन्हें इससे सदा मुक्त होने के लिए तीन दिवसीय नि:शुल्क राजयोग प्रशिक्षण का रजिस्ट्रेशन भी करवाया गया। समस्तीपुर जंक्शन पर विश्व तंबाकू निषेध दिवस के मौके पर आज प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के देखरेख में तम्बाकू निषेध प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन ज्योति प्रकाश मिश्रा ने दीप जलाकर किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीआरएम ज्योति प्रकाश मिश्रा ने कहा कि तंबाकू के सेवन से हर साल 80 लाख लोगों की मृत्यु होती है, जिसमें से भारत में ही केवल साढ़े 13 लाख लोगों की मृत्यु का कारण किसी न किसी रूप में तंबाकू का सेवन है। यह मनुष्य को नैतिक और चारित्रिक रूप से कमज़ोर बनाता है। साथ ही यह पारिवारिक, सामाजिक, आर्थिक और पर्यावरण की दृष्टि से अवनति का कारण भी बनता है। उन्होंने कहा कि समस्तीपुर रेल मंडल ब्रह्माकुमारीज के मेडिकल विंग का धन्यवाद करता है कि रेल यात्रियों को जागरूक करने के लिए आप हर साल रेलवे परिसर को पसंद करते हैं। मृत्यु का कारण तंबाकू का सेवन बीके तरुण ने कहा कि तम्बाकू में 70 प्रकार के ऐसे रसायन होते हैं, जो कैंसर का कारण बनते हैं। मुंह के और फेफड़ों के 90 प्रतिशत कैंसर का कारण तंबाकू का किसी न किसी रूप में सेवन करना है। हर छह सेकेंड में एक मृत्यु का कारण तंबाकू का सेवन है। कृष्ण भाई ने कार्यक्रम का कुशलतापूर्वक संचालन किया। प्रदर्शनी में आने वाले लोगों से नशा मुक्ति दान पेटी में नशे का दान लेकर उन्हें इससे सदा मुक्त होने के लिए तीन दिवसीय नि:शुल्क राजयोग प्रशिक्षण का रजिस्ट्रेशन भी करवाया गया।


