हाथरस में तेज आंधी के साथ बारिश, ओले भी पड़े:कई स्थानों पर पेड़ गिरे, टीनशेड उखड़े, 45 KM प्रति घंटा की रफ्तार से चली हवा

हाथरस में तेज आंधी के साथ बारिश, ओले भी पड़े:कई स्थानों पर पेड़ गिरे, टीनशेड उखड़े, 45 KM प्रति घंटा की रफ्तार से चली हवा

हाथरस में आज रविवार की शाम मौसम ने फिर करवट ली। तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि से जनजीवन प्रभावित हुआ। 45 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली आंधी के कारण कई स्थानों पर पेड़ गिर गए, टीनशेड टूट गए और होर्डिंग्स उखड़ गए। चंदपा क्षेत्र के बिसाना गांव में एक पेड़ हाईटेंशन विद्युत लाइन पर गिर गया, जिससे एक भैंस की मौत हो गई। इसके चलते कुछ अन्य इलाकों में भी बिजली आपूर्ति बाधित हुई। सादाबाद-जलेसर रोड पर गांव पीहुरा के पास एक पेड़ सड़क पर गिरने से यातायात जाम हो गया। इसी सड़क पर एक पेट्रोल पंप का टीनशेड भी क्षतिग्रस्त हो गया। बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि से बाजरा और मक्का जैसी फसलों को भी नुकसान पहुंचा है। शहर के कुछ अन्य हिस्सों से भी संपत्ति के नुकसान की खबरें मिली हैं। शाम 4:00 बजे से शुरू होकर लगभग 45 मिनट तक हुई इस बरसात और आंधी से लोगों को गर्मी से राहत मिली। जहां कल का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस था, वहीं आज अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि, बारिश के कारण कुछ इलाकों में बिजली गुल हो गई और शहर के कई हिस्सों में जलभराव हो गया, जिससे आवागमन में परेशानी हुई। जिन इलाकों में जलभराव नहीं हुआ, वहां कीचड़ फैल गई।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *