मोहनिया में डेयरी प्लांट मैनेजर को ऑटो ने मारी टक्कर:सिर में आई गंभीर चोट,फर्स्ट-ऐड के बाद वाराणसी रेफर; चालक फरार

मोहनिया में डेयरी प्लांट मैनेजर को ऑटो ने मारी टक्कर:सिर में आई गंभीर चोट,फर्स्ट-ऐड के बाद वाराणसी रेफर; चालक फरार

मोहनिया के भभुआ रोड पर रविवार सुबह मॉर्निंग वॉक के दौरान कैमूर डेयरी के प्लांट मैनेजर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें एक तेज रफ्तार सीएनजी ऑटो ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद ऑटो चालक वाहन सहित फरार हो गया। घायल व्यक्ति की पहचान नालंदा निवासी बनारस प्रसाद के पुत्र मुकेश कुमार सिन्हा के रूप में हुई है। वे मोहनिया स्थित कैमूर डेयरी में प्लांट मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। जानकारी के अनुसार, मुकेश कुमार सिन्हा सुबह भभुआ रोड पर टहल रहे थे, तभी एक अनियंत्रित ऑटो ने उन्हें टक्कर मार दी। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण वे सड़क पर गिर गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत उन्हें अनुमंडल अस्पताल मोहनिया पहुंचाया और उनके परिजनों को सूचना दी। अनुमंडल अस्पताल के चिकित्सक डॉ. मनीष कुमार ने बताया कि जांच में मुकेश कुमार सिन्हा को हेड इंजरी पाई गई। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया है। घटना के बाद परिजन चिंतित हैं। स्थानीय लोगों ने फरार ऑटो चालक की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मोहनिया के भभुआ रोड पर रविवार सुबह मॉर्निंग वॉक के दौरान कैमूर डेयरी के प्लांट मैनेजर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें एक तेज रफ्तार सीएनजी ऑटो ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद ऑटो चालक वाहन सहित फरार हो गया। घायल व्यक्ति की पहचान नालंदा निवासी बनारस प्रसाद के पुत्र मुकेश कुमार सिन्हा के रूप में हुई है। वे मोहनिया स्थित कैमूर डेयरी में प्लांट मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। जानकारी के अनुसार, मुकेश कुमार सिन्हा सुबह भभुआ रोड पर टहल रहे थे, तभी एक अनियंत्रित ऑटो ने उन्हें टक्कर मार दी। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण वे सड़क पर गिर गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत उन्हें अनुमंडल अस्पताल मोहनिया पहुंचाया और उनके परिजनों को सूचना दी। अनुमंडल अस्पताल के चिकित्सक डॉ. मनीष कुमार ने बताया कि जांच में मुकेश कुमार सिन्हा को हेड इंजरी पाई गई। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया है। घटना के बाद परिजन चिंतित हैं। स्थानीय लोगों ने फरार ऑटो चालक की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *