औरंगाबाद के नगर थाना क्षेत्र स्थित नीलम पैलेस होटल में थार गाड़ी से पहुंचे कुछ युवकों ने होटल स्टाफ के साथ जमकर मारपीट की। जिसमें होटल के मैनेजर समेत चार लोग घायल हो गए। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घायलों में पौथु थाना क्षेत्र के हरबंशा गांव निवासी मैनेजर मनीष कुमार, झारखंड के पलामू जिले के कसमार गांव निवासी वेटर पिंटू कुमार, माली थाना क्षेत्र के पड़रिया गांव निवासी सफाई कर्मी रीमा देवी और मुफस्सिल के तिताई बिगहा निवासी वीणा देवी शामिल हैं। सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। मौके पर मच अफरा-तफरी प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शनिवार दोपहर करीब 12 बजे पिपरडीह निवासी पिंटू कुमार और विकास कुमार अपने दो अन्य साथियों के साथ बीआर-26 एए-3934 नंबर की काले रंग की थार से होटल पहुंचे। काउंटर पर बैठे मैनेजर मनीष कुमार के साथ मारपीट शुरू कर दी। अचानक हुए हमले से अफरा-तफरी मच गई। वहां मौजूद कर्मचारी अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।
महिला कर्मियों को भी नहीं बख्शा, लूटपाट का आरोप सफाई कर्मी रीमा देवी ने बताया कि सहकर्मी वीणा देवी बीच-बचाव करने पहुंची तो आरोपियों ने उनके साथ भी बर्बरता की। दोनों महिलाओं के बाल पकड़कर जमीन पर पटक दिया गया और लात-घूंसों से बेरहमी से पीटा गया। मारपीट के दौरान जातिसूचक गालियां भी दी गईं। हमलावरों ने मारपीट के दौरान मैनेजर मनीष कुमार से सोने की अंगूठी, मोबाइल और काउंटर में रखे करीब 25 हजार रुपए भी छीन लिए। इतना ही नहीं, जाते-जाते सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी अपने साथ ले लिया, ताकि उनके खिलाफ सबूत न बच सके। कर्मियों का कहना है कि आरोपी पहले भी कई बार होटल में आकर उत्पात मचा चुके हैं। अक्सर नशे की हालत में होटल पहुंचते थे, खाना खाते थे और भुगतान करने से इनकार कर देते थे। दो दिन पहले भी खाना का पैसा मांगने को लेकर मैनेजर और आरोपियों के बीच विवाद हुआ था। उसी विवाद की रंजिश में इस घटना को अंजाम दिया गया। मारपीट के दौरान आरोपियों ने होटल कर्मियों को धमकी भी दी। कहा कि अगर किसी को घटना की जानकारी दी गई तो अगली बार जान से मार दिया जाएगा। इस धमकी के बाद भय का माहौल बना हुआ है। व्यापारियों में आक्रोश होटल संचालक सौरभ कुमार ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ पहले भी शिकायत और सनहा दर्ज कराया गया था, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने के कारण उनके हौसले बढ़ गए। उन्होंने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा सुनिश्चित करने और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। दिनदहाड़े होटल में घुसकर की गई मारपीट से स्थानीय व्यवसायियों में भी भारी नाराजगी है। व्यापारियों का कहना है कि अगर शहर के बीचों-बीच इस तरह की घटनाएं होंगी तो आम लोगों और कारोबारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े होंगे। त्वरित कार्रवाई कर दोषियों को गिरफ्तार करने और शहर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। केस दर्जकर जांच में जुटी पुलिस इस संबंध में नगर थानाध्यक्ष बबन बैठा ने बताया कि प्राप्त आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की कार्रवाई की जा रही है। कानून हाथ में लेने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। औरंगाबाद के नगर थाना क्षेत्र स्थित नीलम पैलेस होटल में थार गाड़ी से पहुंचे कुछ युवकों ने होटल स्टाफ के साथ जमकर मारपीट की। जिसमें होटल के मैनेजर समेत चार लोग घायल हो गए। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घायलों में पौथु थाना क्षेत्र के हरबंशा गांव निवासी मैनेजर मनीष कुमार, झारखंड के पलामू जिले के कसमार गांव निवासी वेटर पिंटू कुमार, माली थाना क्षेत्र के पड़रिया गांव निवासी सफाई कर्मी रीमा देवी और मुफस्सिल के तिताई बिगहा निवासी वीणा देवी शामिल हैं। सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। मौके पर मच अफरा-तफरी प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शनिवार दोपहर करीब 12 बजे पिपरडीह निवासी पिंटू कुमार और विकास कुमार अपने दो अन्य साथियों के साथ बीआर-26 एए-3934 नंबर की काले रंग की थार से होटल पहुंचे। काउंटर पर बैठे मैनेजर मनीष कुमार के साथ मारपीट शुरू कर दी। अचानक हुए हमले से अफरा-तफरी मच गई। वहां मौजूद कर्मचारी अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।
महिला कर्मियों को भी नहीं बख्शा, लूटपाट का आरोप सफाई कर्मी रीमा देवी ने बताया कि सहकर्मी वीणा देवी बीच-बचाव करने पहुंची तो आरोपियों ने उनके साथ भी बर्बरता की। दोनों महिलाओं के बाल पकड़कर जमीन पर पटक दिया गया और लात-घूंसों से बेरहमी से पीटा गया। मारपीट के दौरान जातिसूचक गालियां भी दी गईं। हमलावरों ने मारपीट के दौरान मैनेजर मनीष कुमार से सोने की अंगूठी, मोबाइल और काउंटर में रखे करीब 25 हजार रुपए भी छीन लिए। इतना ही नहीं, जाते-जाते सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी अपने साथ ले लिया, ताकि उनके खिलाफ सबूत न बच सके। कर्मियों का कहना है कि आरोपी पहले भी कई बार होटल में आकर उत्पात मचा चुके हैं। अक्सर नशे की हालत में होटल पहुंचते थे, खाना खाते थे और भुगतान करने से इनकार कर देते थे। दो दिन पहले भी खाना का पैसा मांगने को लेकर मैनेजर और आरोपियों के बीच विवाद हुआ था। उसी विवाद की रंजिश में इस घटना को अंजाम दिया गया। मारपीट के दौरान आरोपियों ने होटल कर्मियों को धमकी भी दी। कहा कि अगर किसी को घटना की जानकारी दी गई तो अगली बार जान से मार दिया जाएगा। इस धमकी के बाद भय का माहौल बना हुआ है। व्यापारियों में आक्रोश होटल संचालक सौरभ कुमार ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ पहले भी शिकायत और सनहा दर्ज कराया गया था, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने के कारण उनके हौसले बढ़ गए। उन्होंने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा सुनिश्चित करने और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। दिनदहाड़े होटल में घुसकर की गई मारपीट से स्थानीय व्यवसायियों में भी भारी नाराजगी है। व्यापारियों का कहना है कि अगर शहर के बीचों-बीच इस तरह की घटनाएं होंगी तो आम लोगों और कारोबारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े होंगे। त्वरित कार्रवाई कर दोषियों को गिरफ्तार करने और शहर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। केस दर्जकर जांच में जुटी पुलिस इस संबंध में नगर थानाध्यक्ष बबन बैठा ने बताया कि प्राप्त आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की कार्रवाई की जा रही है। कानून हाथ में लेने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।


