मैहर में करंट से भैंस की मौत:ग्राम सिंघौल में हुई घटना; अवैध कनेक्शन का आरोप

मैहर में करंट से भैंस की मौत:ग्राम सिंघौल में हुई घटना; अवैध कनेक्शन का आरोप

मैहर जिले के ताला थाना क्षेत्र के ग्राम सिंघौल में करंट लगने से एक भैंस की मौत हो गई। पशुपालक महिला ने पड़ोसी पर अवैध बिजली कनेक्शन का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, ग्राम सिंघौल निवासी सावित्री साहू की भैंस शनिवार शाम चरने के लिए घर से निकली थी। देर रात तक वह वापस नहीं लौटी। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चला। रविवार सुबह सावित्री साहू अपने परिवार के साथ भैंस की तलाश करते हुए मरहा नदी के किनारे पहुंचीं। वहां भैंस मृत अवस्था में पड़ी मिली। पीड़िता का आरोप है कि भैंस नदी के पास से गुजर रहे बिजली के तार में फंसी हुई थी। उनका कहना है कि पास में रहने वाले एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अवैध कटिया कनेक्शन के माध्यम से नदी के दूसरी ओर बिजली पहुंचाई थी। यह तार नदी क्षेत्र में नीचे लटक रहा था, जिसके संपर्क में आने से आसपास करंट फैल गया था। परिजनों का अनुमान है कि भैंस नदी किनारे घास चरने गई होगी और उसी दौरान करंट की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पीड़ित महिला ने ताला थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *