गयाजी में आज 3 घंटे के लिए कटेगी बिजली:कवर्ड कंडक्टर लगाया जाएगा, दोपहर 12 बजे से सप्लाई की जाएगी बाधित

गयाजी में आज 3 घंटे के लिए कटेगी बिजली:कवर्ड कंडक्टर लगाया जाएगा, दोपहर 12 बजे से सप्लाई की जाएगी बाधित

गयाजी में रविवार को बिजली विभाग मेंटेनेंस का काम करेगा। नए कवर्ड कंडक्टर (प्लास्टिक कोटिंग वाले तार) लगाए जाएंगे। इसको लेकर शहर के प्रमुख इलाकों में 3 घंटे के लिए बिजली कटेगी। बिजली विभाग के अनुसार, 11 केवी दिघी फीडर के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में कवर्ड कंडक्टर लगाने का काम होगा। दोपहर 12:00 बजे से 3:00 बजे तक बिजली ठप होगी।
​ये इलाके रहेंगे प्रभावित ​विभाग के मुताबिक, दिघी फीडर से जुड़े प्रमुख क्षेत्रों और उनके आस-पास के इलाकों में दोपहर को बिजली नहीं आएगी। ​पितामहेश्वर, ​किरानी घाट, ​ब्राह्मणी घाट और ​रामना रोड के अलावा उसके आसपास और सटे हुए मोहल्लों में बिजली की सप्लाई बाधित रहेगी।
कवर्ड कंडक्टर से शॉर्ट-सर्किट कम होंगे ​बिजली अधिकारियों का कहना है कि खुले तारों की जगह कवर्ड कंडक्टर लगाने से भविष्य में ट्रिपिंग और शॉर्ट-सर्किट की समस्या से काफी हद तक राहत मिलेगी। खासकर मानसून और तेज हवा में परेशानी नहीं होगी। ​बिजली विभाग के अधिकारियों ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि पानी, मोबाइल-इनवर्टर चार्ज सहित अन्य जरूरी काम बिजली कटने से पहले कर लें। गयाजी में रविवार को बिजली विभाग मेंटेनेंस का काम करेगा। नए कवर्ड कंडक्टर (प्लास्टिक कोटिंग वाले तार) लगाए जाएंगे। इसको लेकर शहर के प्रमुख इलाकों में 3 घंटे के लिए बिजली कटेगी। बिजली विभाग के अनुसार, 11 केवी दिघी फीडर के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में कवर्ड कंडक्टर लगाने का काम होगा। दोपहर 12:00 बजे से 3:00 बजे तक बिजली ठप होगी।
​ये इलाके रहेंगे प्रभावित ​विभाग के मुताबिक, दिघी फीडर से जुड़े प्रमुख क्षेत्रों और उनके आस-पास के इलाकों में दोपहर को बिजली नहीं आएगी। ​पितामहेश्वर, ​किरानी घाट, ​ब्राह्मणी घाट और ​रामना रोड के अलावा उसके आसपास और सटे हुए मोहल्लों में बिजली की सप्लाई बाधित रहेगी।
कवर्ड कंडक्टर से शॉर्ट-सर्किट कम होंगे ​बिजली अधिकारियों का कहना है कि खुले तारों की जगह कवर्ड कंडक्टर लगाने से भविष्य में ट्रिपिंग और शॉर्ट-सर्किट की समस्या से काफी हद तक राहत मिलेगी। खासकर मानसून और तेज हवा में परेशानी नहीं होगी। ​बिजली विभाग के अधिकारियों ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि पानी, मोबाइल-इनवर्टर चार्ज सहित अन्य जरूरी काम बिजली कटने से पहले कर लें।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *