जमुई में शनिवार को घास काटने गई चार सहेलियों ने सड़क पर मिली सल्फास की गोली को चॉकलेट समझकर खा लिया। इस घटना में संजना कुमारी(12) की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य बच्चियों का इलाज चल रहा है। घटना खैरा प्रखंड के गम्हरिया गांव की है। बच्चियां विद्यालय से पढ़ाई के बाद घास काटने बहियार की ओर गई थीं। बहियार स्थित एक पुल पर बैठी थीं, तभी एक बच्ची की नजर सड़क पर गिरे कागज में लिपटी सल्फास की गोली पर पड़ी। उन्होंने इसे चॉकलेट समझा और आपस में बांटकर खा लिया। घर लौटने पर बिगड़ी तबीयत शाम को जब बच्चियां घर लौटीं, तो अचानक उन्हें उल्टी होने लगी और तबीयत बिगड़ने लगी। परिजनों ने पूछताछ की तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। आनन-फानन में चारों बच्चियों को इलाज के लिए सदर अस्पताल जमुई लाया गया। इलाज के दौरान गम्हरिया गांव निवासी महेश ठाकुर की बेटी संजना कुमारी (12) की मौत हो गई। वो कक्षा 7 की छात्रा थी। सदर अस्पताल में भर्ती अन्य तीन बच्चियों की पहचान सहदेव ठाकुर की बेटी भारती कुमारी(13), सुनील ठाकुर की बेटी लवली कुमारी(12) और रणधीर कुमार ठाकुर की बेटी शबनम कुमारी(11) के रूप में हुई है। ये सभी उत्क्रमित मध्य विद्यालय गम्हरिया की छात्राएं हैं। सदर अस्पताल जमुई के चिकित्सक डॉ. अमित कुमार ने बताया कि जहरीला पदार्थ खाने की शिकायत पर चार बच्चियों को अस्पताल लाया गया था। एक बच्ची की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे पटना रेफर किया गया था। तीन अन्य बच्चियों का इलाज सदर अस्पताल में जारी है और फिलहाल उनकी स्थिति सामान्य बनी हुई है। जमुई में शनिवार को घास काटने गई चार सहेलियों ने सड़क पर मिली सल्फास की गोली को चॉकलेट समझकर खा लिया। इस घटना में संजना कुमारी(12) की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य बच्चियों का इलाज चल रहा है। घटना खैरा प्रखंड के गम्हरिया गांव की है। बच्चियां विद्यालय से पढ़ाई के बाद घास काटने बहियार की ओर गई थीं। बहियार स्थित एक पुल पर बैठी थीं, तभी एक बच्ची की नजर सड़क पर गिरे कागज में लिपटी सल्फास की गोली पर पड़ी। उन्होंने इसे चॉकलेट समझा और आपस में बांटकर खा लिया। घर लौटने पर बिगड़ी तबीयत शाम को जब बच्चियां घर लौटीं, तो अचानक उन्हें उल्टी होने लगी और तबीयत बिगड़ने लगी। परिजनों ने पूछताछ की तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। आनन-फानन में चारों बच्चियों को इलाज के लिए सदर अस्पताल जमुई लाया गया। इलाज के दौरान गम्हरिया गांव निवासी महेश ठाकुर की बेटी संजना कुमारी (12) की मौत हो गई। वो कक्षा 7 की छात्रा थी। सदर अस्पताल में भर्ती अन्य तीन बच्चियों की पहचान सहदेव ठाकुर की बेटी भारती कुमारी(13), सुनील ठाकुर की बेटी लवली कुमारी(12) और रणधीर कुमार ठाकुर की बेटी शबनम कुमारी(11) के रूप में हुई है। ये सभी उत्क्रमित मध्य विद्यालय गम्हरिया की छात्राएं हैं। सदर अस्पताल जमुई के चिकित्सक डॉ. अमित कुमार ने बताया कि जहरीला पदार्थ खाने की शिकायत पर चार बच्चियों को अस्पताल लाया गया था। एक बच्ची की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे पटना रेफर किया गया था। तीन अन्य बच्चियों का इलाज सदर अस्पताल में जारी है और फिलहाल उनकी स्थिति सामान्य बनी हुई है।


