भोजपुर में लापता युवक का शव बरामद:घर से मजदूरी करने निकला था, बधार में नहर किनारे मिली लाश; मौत का कारण स्पष्ट नहीं

भोजपुर में लापता युवक का शव बरामद:घर से मजदूरी करने निकला था, बधार में नहर किनारे मिली लाश; मौत का कारण स्पष्ट नहीं

भोजपुर में लापता युवक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। गांव से बाहर बधार में दूसरे दिन शव मिला है। कान पर जख्म के निशान हैं। मृतक की पहचान बिछियांव निवासी नन्हक यादव का के पुत्र मुन्ना यादव(30) के तौर पर हुई है। घटना संदेश थाना क्षेत्र की है। पंचायत के मुखिया धर्मेंद्र साह ने बताया कि शुक्रवार को मजदूरी करने के लिए छपरापुर गांव गया था। मजदूरी करने के बाद पैदल वापस घर लौट रहा था। रास्ते में बधार में नहर किनारे गिर पड़ा। रात तक जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया था। शनिवार को जब स्थानीय ग्रामीण गांव स्थित बधार की ओर गए तो देखा कि वह मृत अवस्था में पड़ा था।
छानबीन में जुटी पुलिस मामले की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस की ओर से बनाए गए मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट के अनुसार मौत कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कारण स्पष्ट हो पाएगा। घर में मचा कोहराम मृतक पांच भाई-बहन में सबसे छोटा था। उसने दो शादी की थी। पहली शादी कोइलवर निवासी रजंती देवी से 12 साल पहले हुई थी। उससे कोई संतान नहीं होने के कारण उसने वर्ष 2022 में गीता देवी से शादी की। उससे दो पुत्री कल्याणी कुमारी और किरण कुमारी है। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया है। पत्नी और परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। भोजपुर में लापता युवक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। गांव से बाहर बधार में दूसरे दिन शव मिला है। कान पर जख्म के निशान हैं। मृतक की पहचान बिछियांव निवासी नन्हक यादव का के पुत्र मुन्ना यादव(30) के तौर पर हुई है। घटना संदेश थाना क्षेत्र की है। पंचायत के मुखिया धर्मेंद्र साह ने बताया कि शुक्रवार को मजदूरी करने के लिए छपरापुर गांव गया था। मजदूरी करने के बाद पैदल वापस घर लौट रहा था। रास्ते में बधार में नहर किनारे गिर पड़ा। रात तक जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया था। शनिवार को जब स्थानीय ग्रामीण गांव स्थित बधार की ओर गए तो देखा कि वह मृत अवस्था में पड़ा था।
छानबीन में जुटी पुलिस मामले की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस की ओर से बनाए गए मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट के अनुसार मौत कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कारण स्पष्ट हो पाएगा। घर में मचा कोहराम मृतक पांच भाई-बहन में सबसे छोटा था। उसने दो शादी की थी। पहली शादी कोइलवर निवासी रजंती देवी से 12 साल पहले हुई थी। उससे कोई संतान नहीं होने के कारण उसने वर्ष 2022 में गीता देवी से शादी की। उससे दो पुत्री कल्याणी कुमारी और किरण कुमारी है। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया है। पत्नी और परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *