कुरुक्षेत्र जिले के पिहोवा से 30 अप्रैल को लापता ट्रांसपोर्टर कुलदीप सिंह उर्फ दीपू (38) का सुराग नहीं लग पाया है। कुलदीप को लापता हुए एक महीने से ज्यादा का समय बीत चुका है। परिवार अभी भी कुलदीप सिंह की तलाश कर रहा है और उनको कुलदीप के घर लौटने की उम्मीद है। उधर, भाई संजीव कुमार ने बताया कि वे कुलदीप के मोबाइल नंबर पर कॉल करते रहते हैं। उसके दो मोबाइल नंबर में एक की सर्विस बंद हो चुकी है और दूसरा नंबर बंद आ रहा है। वे पुलिस से भी संपर्क कर रहे हैं, लेकिन पुलिस से कोई खास मदद नहीं मिल रही। पुलिस सिर्फ तलाश कर रहे हैं, की बात दोहरा रही है। परिवार में पत्नी और तीन बच्चे संजीव कुमार ने बताया कि कुलदीप उसका छोटा भाई है और उससे अलग माता-पिता के साथ रहता है। कुलदीप शादीशुदा है। कुलदीप के लापता होने से उसकी पत्नी, बेटी वंशिका (16), हर्षिका (14) और बेटा खुशविंद्र (10) काफी परेशान है। हम नहर के आसपास अभी भी कुलदीप की तलाश में जा रहे हैं। ट्रांसपोर्टर पर धोखा करने के आरोप संजीव कुमार ने बताया कि उसका छोटा भाई कुलदीप सिंह करीब 10 साल पिहोवा की अनाज मंडी में पास के गांव के ट्रांसपोर्टर के साथ काम कर रहा है। इस ट्रांसपोर्ट का पूरा काम कुलदीप ही संभालता है। आरोप लगाया कि इस ट्रांसपोर्टर ने कुलदीप का मकान धोखे से अपने नाम करवा लिया। मोबाइल पर भेजी 4 वीडियो कुलदीप ने लापता होने से पहले उसके मोबाइल पर चार वीडियो भेजी थी। इसके बाद उसका फोन बंद हो गया। इन वीडियो में कुलदीप ट्रांसपोर्टर समेत कई लोगों पर पैसे के लेन-देन और उसके साथ धोखा करने की बात कह रहा है। कुलदीप ने अपना घर के सोने-चांदी के जेवर गिरवी रखकर ट्रांसपोर्टर को करीब 23 लाख रुपए दिए थे। जान से मारने की दी धमकी पैसे लेकर ट्रांसपोर्टर उसका मकान खाली करवाने और सामान बाहर फेंकने की धमकियां दे रहा था। इसके अलावा प्रवीन के साथ 16-17 लाख, कैथल के चीका के चावल एजेंट पर किराए के 8-9 लाख समेत कुछ लोगों के साथ लेनदेन की बात सामने आई है। कुलदीप की बाइक नहर के किनारे से मिली थी।


