गले में दुपट्‌टा फंसने से नाबालिग की मौत:मवेशी चराने के लिए घर से निकला था, खेलने के लिए आम के पेड़ पर झूला बना रहा था

गले में दुपट्‌टा फंसने से नाबालिग की मौत:मवेशी चराने के लिए घर से निकला था, खेलने के लिए आम के पेड़ पर झूला बना रहा था

पटना के फुलवारी शरीफ में शनिवार को 14 साल के किशोर की मौत हो गई। मृतक सुदर्शन मांझी का बेटा आदित्य कुमार है। जो आम के बगीचे में बकरी चराने गया था। उसके साथ गांव के और भी नाबालिग गए थे। आदित्य के पास एक दुपट्‌टा भी था। झूला झूलने के लिए दुपट्‌टे को वो आम के पेड़ पर बांध रहा था। इसी दौरान दुपट्‌टा उसके गले में फंस गया। गला दबने से उसकी हालत खराब हो गई। वो वही गिर गया। बाकी बच्चे दौड़कर गांव पहुंचे और लोगों को जानकारी दी। ग्रामीण जब तक आदित्य के पास पहुंचे तब तक उसकी मौत हो गई। घटना मझौली गांव की है।
3 घंटे समझाने के बाद परिजन पोस्टमॉर्टम के लिए माने किसी ने इस घटना की सूचना फुलवारी शरीफ थाने को दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने की कोशिश की, लेकिन परिवार के लोग शुरुआत में इसके लिए तैयार नहीं थे। परिजनों को समझाने में पुलिस को लगभग 3 घंटे तक मशक्कत करनी पड़ी। काफी समझाने के बाद परिवार के सदस्य राजी हुए, जिसके बाद आदित्य के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए पटना एम्स भेज दिया गया।
एफएसएल की टीम भी पहुंची फुलवारी शरीफ पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी सुशील कुमार ने बताया कि पुलिस को हादसे की सूचना मिली है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है। साक्ष्य संकलन के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए एम्स भेजा गया है। सूचना मिलते ही मैनपुर अंडा पंचायत के मुखिया सुनील यादव और सरपंच मौके पर पहुंचकर परिजनों से बातचीत की। जिला प्रशासन और सरकार से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा और सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है। पटना के फुलवारी शरीफ में शनिवार को 14 साल के किशोर की मौत हो गई। मृतक सुदर्शन मांझी का बेटा आदित्य कुमार है। जो आम के बगीचे में बकरी चराने गया था। उसके साथ गांव के और भी नाबालिग गए थे। आदित्य के पास एक दुपट्‌टा भी था। झूला झूलने के लिए दुपट्‌टे को वो आम के पेड़ पर बांध रहा था। इसी दौरान दुपट्‌टा उसके गले में फंस गया। गला दबने से उसकी हालत खराब हो गई। वो वही गिर गया। बाकी बच्चे दौड़कर गांव पहुंचे और लोगों को जानकारी दी। ग्रामीण जब तक आदित्य के पास पहुंचे तब तक उसकी मौत हो गई। घटना मझौली गांव की है।
3 घंटे समझाने के बाद परिजन पोस्टमॉर्टम के लिए माने किसी ने इस घटना की सूचना फुलवारी शरीफ थाने को दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने की कोशिश की, लेकिन परिवार के लोग शुरुआत में इसके लिए तैयार नहीं थे। परिजनों को समझाने में पुलिस को लगभग 3 घंटे तक मशक्कत करनी पड़ी। काफी समझाने के बाद परिवार के सदस्य राजी हुए, जिसके बाद आदित्य के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए पटना एम्स भेज दिया गया।
एफएसएल की टीम भी पहुंची फुलवारी शरीफ पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी सुशील कुमार ने बताया कि पुलिस को हादसे की सूचना मिली है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है। साक्ष्य संकलन के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए एम्स भेजा गया है। सूचना मिलते ही मैनपुर अंडा पंचायत के मुखिया सुनील यादव और सरपंच मौके पर पहुंचकर परिजनों से बातचीत की। जिला प्रशासन और सरकार से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा और सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *