बिहारशरीफ में निशुल्क हेल्थ कैंप का आयोजन:एक छत के नीचे एलोपैथिक, होम्योपैथिक इलाज की सुविधा; 10 डॉक्टर करेंगे मरीजों की जांच

बिहारशरीफ में निशुल्क हेल्थ कैंप का आयोजन:एक छत के नीचे एलोपैथिक, होम्योपैथिक इलाज की सुविधा; 10 डॉक्टर करेंगे मरीजों की जांच

नालंदा में आज(31 मई 2026) निशुल्क हेल्थ कैंप का आयोजन किया जा रहा है। बिहारशरीफ रेड क्रॉस सोसाइटी श्रम कल्याण केंद्र के विस्तारित भवन में साप्ताहिक शिविर सुबह 7:30 बजे से 9:00 बजे तक लगेगा। जहां एक छत के नीचे एलोपैथिक, होम्योपैथिक, फिजियोथेरेपी, आई स्पेशलिस्ट समेत 10 डॉक्टर मरीजों की जांच करेंगे। बच्चों के इलाज के लिए शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. नीतीश कुमार और आंखों की जांच के लिए नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. अभिनव कुमार सिंह मौजूद रहेंगे। सर्जरी संबंधी परामर्श के लिए सर्जन डॉ. आशुतोष कुमार, हड्डी और नसों की समस्या से जूझ रहे मरीजों के लिए डॉ. अमरदीप नारायण अपनी सेवाएं देंगे। शुगर जांच की भी सुविधा इसके अलावा, सामान्य स्वास्थ्य समस्याओं के लिए फिजिशियन डॉ. दीनानाथ वर्मा और डॉ. अखिलेश कुमार मरीजों की जांच करेंगे। दांतों की जांच के लिए दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. स्मृति सिन्हा, फिजियोथेरेपी के लिए डॉ. शहजाद आलम और कान एवं सुनने की समस्याओं के परामर्श के लिए ऑडियोलॉजिस्ट डॉ. प्रदीप कुमार सिंह भी मौजूद रहेंगे। जो मरीज होम्योपैथिक पद्धति से अपना इलाज कराना चाहते हैं, उनके लिए डॉ. गौतम कुमार और डॉ. रितेश कुमार भी शिविर में अपनी शुल्क सेवाएं प्रदान करेंगे। रेड क्रॉस सोसाइटी की ओर से बताया गया है कि यहां आने वाले सभी नागरिकों के लिए मुफ्त शुगर(मधुमेह) जांच की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा मरीजों के लिए फुल बॉडी चेकअप की भी व्यवस्था की गई है, जिससे लोग अपने संपूर्ण स्वास्थ्य का सटीक आकलन कर सकेंगे। आम जनता से अपील भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी ने जिले के सभी नागरिकों से इस शिविर में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है। संस्था के निवेदक ने आम जनमानस से आग्रह किया है कि ‘स्वस्थ जीवन की ओर एक कदम बढ़ाएं’ और अपने स्वास्थ्य की नियमित जांच कराकर इस निशुल्क शिविर का भरपूर लाभ उठाएं। नालंदा में आज(31 मई 2026) निशुल्क हेल्थ कैंप का आयोजन किया जा रहा है। बिहारशरीफ रेड क्रॉस सोसाइटी श्रम कल्याण केंद्र के विस्तारित भवन में साप्ताहिक शिविर सुबह 7:30 बजे से 9:00 बजे तक लगेगा। जहां एक छत के नीचे एलोपैथिक, होम्योपैथिक, फिजियोथेरेपी, आई स्पेशलिस्ट समेत 10 डॉक्टर मरीजों की जांच करेंगे। बच्चों के इलाज के लिए शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. नीतीश कुमार और आंखों की जांच के लिए नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. अभिनव कुमार सिंह मौजूद रहेंगे। सर्जरी संबंधी परामर्श के लिए सर्जन डॉ. आशुतोष कुमार, हड्डी और नसों की समस्या से जूझ रहे मरीजों के लिए डॉ. अमरदीप नारायण अपनी सेवाएं देंगे। शुगर जांच की भी सुविधा इसके अलावा, सामान्य स्वास्थ्य समस्याओं के लिए फिजिशियन डॉ. दीनानाथ वर्मा और डॉ. अखिलेश कुमार मरीजों की जांच करेंगे। दांतों की जांच के लिए दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. स्मृति सिन्हा, फिजियोथेरेपी के लिए डॉ. शहजाद आलम और कान एवं सुनने की समस्याओं के परामर्श के लिए ऑडियोलॉजिस्ट डॉ. प्रदीप कुमार सिंह भी मौजूद रहेंगे। जो मरीज होम्योपैथिक पद्धति से अपना इलाज कराना चाहते हैं, उनके लिए डॉ. गौतम कुमार और डॉ. रितेश कुमार भी शिविर में अपनी शुल्क सेवाएं प्रदान करेंगे। रेड क्रॉस सोसाइटी की ओर से बताया गया है कि यहां आने वाले सभी नागरिकों के लिए मुफ्त शुगर(मधुमेह) जांच की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा मरीजों के लिए फुल बॉडी चेकअप की भी व्यवस्था की गई है, जिससे लोग अपने संपूर्ण स्वास्थ्य का सटीक आकलन कर सकेंगे। आम जनता से अपील भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी ने जिले के सभी नागरिकों से इस शिविर में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है। संस्था के निवेदक ने आम जनमानस से आग्रह किया है कि ‘स्वस्थ जीवन की ओर एक कदम बढ़ाएं’ और अपने स्वास्थ्य की नियमित जांच कराकर इस निशुल्क शिविर का भरपूर लाभ उठाएं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *