सोनीपत | शहर की करीब 24 हजार लाइटों को कंट्रोल करने के लिए सेंट्रलाइज्ड कंट्रोल एंड मॉनिटरिंग सिस्टम (सीसीएमएस) स्थापित किया गया है। सीसीएमएस के लिए शहर में 107 पैनल लगाए गए हैं। अब शाम को सूर्य अस्त होने पर जैसे ही अंधेरे होने लगेगा, सभी लाइटें एक साथ जलेगी। लाइट शाम छह बजे जलेगी। इन लाइटों को अब अधिकारी मोबाइल से भी कंट्रोल किया जाएगा। यदि किसी स्थान पर लाइट खराब होती है तो एप पर इसकी मैसेज आ जाएगा।


