आठ को कुरुक्षेत्र से रवाना होगी विशेष ट्रेन, आवेदन 6 जून तक

सोनीपत | हरियाणा सरकार द्वारा प्रदेश के पात्र वृद्धजन लाभार्थियों को गुजरात स्थित पवित्र सोमनाथ मंदिर के निशुल्क दर्शन करवाने के उद्देश्य से “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” का आयोजन किया जा रहा है। आठ जून को कुरुक्षेत्र से सोमनाथ के लिए विशेष ट्रेन रवाना होगी, जिसे हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। जिला सूचना एवं जन सम्पर्क अधिकारी राकेश गौतम ने बताया कि इस यात्रा में शामिल होने के इच्छुक पात्र लाभार्थी 06 जून तक सरल पोर्टल www.saralharyana.gov .in पर अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। यात्रा के लिए सीमित सीटें उपलब्ध हैं, इसलिए पात्र नागरिक समय रहते आवेदन करना सुनिश्चित करें। जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक की आयु 60 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए। साथ ही लाभार्थी हरियाणा का मूल निवासी हो तथा उसकी वार्षिक आय 1.80 लाख रुपए से कम होनी चाहिए। यात्रा के दौरान सभी लाभार्थियों को अपना मेडिकल सर्टिफिकेट साथ लाना अनिवार्य होगा। लाभार्थियों का चयन “पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर किया जाएगा। उन्होने बताया कि मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के अंतर्गत जो वृद्ध जन पिछले 3 वर्ष के अंदर इस योजना का लाभ ले चुके हैं। वह इस योजना के तहत सोमनाथ स्वाभिमान पर्व पर जाने के पात्र नहीं होंगे। अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए इच्छुक नागरिक लघु सचिवालय के तृतीय तल स्थित जिला सूचना एवं जन सम्पर्क कार्यालय (डीआईपीआरओ) में संपर्क कर सकते हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *