सोनीपत | ऋगांव ठरु उल्देपुर स्थित द स्प्रिंग ऐरा पब्लिक स्कूल में त्रि-दिवसीय उत्तर भारत योगासन खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। आयोजन 29 मई से 31 मई तक चलेगा। जिसका उद्देश्य बच्चों में योग के प्रति रुचि बढ़ाना और प्रतिभागियों को बेहतर मंच देना है। आयोजक स्कूल प्रबंधक राजेन्दर, लोकेश, लक्ष्मण रहे। आयोजन महर्षि पतंजलि योग एवं योगासन और खेल संघ करा रहा है। उत्तर भारत के विभिन्न क्षेत्रों से आए खिलाड़ियों ने प्रदर्शन किया। अलग-अलग आयु वर्ग के प्रतिभागी शामिल हुए। स्पर्धाएं पारम्परिक योग, कलात्मक योग, लयबद्ध युगल श्रेणियों में हो रही हैं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष श्री राजीव जैन रहे। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र में ऐसे आयोजन को गौरव बताया। उन्होंने स्थानीय बच्चों को प्रेरणा मिलने की बात कही। प्राचार्या रजनी छिक्करा, डायरेक्टर नीतू लाकड़ा मौजूद रहीं। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।


