जयपुर में महिला ने काटा युवक का प्राइवेट पार्ट:घर मिलने आने पर की जबरदस्ती, विरोध में ब्लैड से किया हमला

जयपुर में महिला ने काटा युवक का प्राइवेट पार्ट:घर मिलने आने पर की जबरदस्ती, विरोध में ब्लैड से किया हमला

जयपुर में एक महिला के युवक का प्राइवेट पार्ट काटने का मामला सामने आया है। महिला से उसके घर मिलने आने पर परिचित युवक ने जबरदस्ती की। महिला ने विरोध कर ब्लैड से युवक पर कातिलाना हमला कर दिया। घायल युवक को SMS हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने बताया- जयपुर की रहने वाली 33 साल की महिला ने शनिवार शाम पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। शिकायत में बताया कि एक युवक पानी पीने के बहाने उसके घर में घुस गया। युवक ने अकेला पाकर उसके साथ जबरदस्ती की। पुलिस कंट्रोल रूम की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को महिला के घर मिला युवक लहूलुहान हालत में मिला। उसके प्राइवेट पार्ट व गले पर ब्लैड से वार किया हुआ था। पुलिस ने घायल युवक को तुरंत SMS हॉस्पिटल में एडमिट करवाया। एक महीने पहले हुई थी शादी
पुलिस जांच में सामने आया कि साल-2017 से दोनों एक-दूसरे के परिचित है। शाम को आरोपी युवक मिलने के लिए महिला के घर आया था। महिला का आरोप है कि घर में अकेला पाकर आरोपी युवक ने उसके साथ जबरदस्ती रेप किया। विरोध कर उसने ब्लैड से प्राइवेट पार्ट और गले पर वार किया। वहीं, आरोपी युवक की एक महीने पहले ही शादी हुई है। हॉस्पिटल में एडमिट युवक ने कातिलाना हमला करने की शिकायत दी है। पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से रेप और हत्या के प्रयास को लेकर FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *