अजनाला में नाले में नहाने गया छात्र लापता:गोताखोर तलाश में जुटे, परिजन बोले- सिर्फ डूबने का मामला नहीं

अजनाला में नाले में नहाने गया छात्र लापता:गोताखोर तलाश में जुटे, परिजन बोले- सिर्फ डूबने का मामला नहीं

अजनाला के सक्की नाले में नहाने गए चार दोस्तों में से एक 16 वर्षीय किशोर अमनदीप सिंह लापता हो गया है। अमनदीप नौवीं कक्षा का छात्र था। उसके परिवार ने साथ गए दोस्तों पर गंभीर आरोप लगाए हैं, उनका कहना है कि यह केवल डूबने का मामला नहीं है। परिजनों के अनुसार, अमनदीप बीती शाम अपने तीन दोस्तों के साथ घर से निकला था। देर रात तक उसके वापस न लौटने पर परिवार ने दोस्तों से संपर्क किया। पहले दोस्तों ने अलग-अलग बहाने बनाए, लेकिन बाद में उन्होंने बताया कि अमनदीप नाले के पानी में डूब गया था। अमनदीप के पिता महिंदर सिंह और अन्य रिश्तेदारों ने इस घटना पर कई सवाल उठाए हैं। घटना की सूचना मिलते पहुंचे गोताखोर घटना की सूचना मिलने के बाद आज सुबह से गोताखोरों की टीम सक्की नाले में अमनदीप की तलाश में जुटी हुई है। गोताखोरों ने बताया कि सुबह से लगातार तलाशी अभियान चलाया जा रहा है, लेकिन खबर लिखे जाने तक किशोर का कोई सुराग नहीं मिल पाया था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारी बलदेव राज ने बताया कि मामले के हर पहलू की जांच की जा रही है और परिवार द्वारा लगाए गए आरोपों को गंभीरता से लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गोताखोरों की तलाश और पुलिस जांच के बाद ही घटना की वास्तविक परिस्थितियों का पता चल सकेगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *