बक्सर में सेक्स रैकेट की सूचना पर पुलिस की छापेमारी:2 महिलाओं समेत 6 लोग अरेस्ट, पड़ोसी बोले-‘बाहरियों का आना-जाना रहता है’

बक्सर में सेक्स रैकेट की सूचना पर पुलिस की छापेमारी:2 महिलाओं समेत 6 लोग अरेस्ट, पड़ोसी बोले-‘बाहरियों का आना-जाना रहता है’

बक्सर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित जासो रोड के एक मकान में सेक्स रैकेट संचालित होने की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी कर दो महिलाओं समेत छह लोगों को हिरासत में लिया है। हिरासत में लिए गए लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है तथा पूरे मामले की जांच जारी है। देखें,मौके से आई तस्वीरें… पढ़ें पूरा मामला… मकान की घेराबंदी कर छापेमारी जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि जासो रोड स्थित एक मकान में अवैध गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस हरकत में आई और संबंधित मकान की घेराबंदी कर छापेमारी की। पुलिस कार्रवाई के दौरान इलाके में लोगों की भीड़ जुट गई। सभी आरोपियों को थाने लाई पुलिस छापेमारी के बाद चार पुरुषों और दो महिलाओं को हिरासत में लेकर मुफस्सिल थाना लाया गया, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि मकान में वास्तव में किस प्रकार की गतिविधियां संचालित हो रही थीं और इसमें किन-किन लोगों की भूमिका है। साथ ही, इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी जानकारी जुटाई जा रही है। औपचारिक सूचना मिलने पर कार्रवाई स्थानीय लोगों का कहना है कि उक्त मकान में लंबे समय से बाहरी और संदिग्ध लोगों का आना-जाना लगा रहता था, जिससे आसपास के लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं होती थीं। हालांकि, पुलिस ने औपचारिक सूचना मिलने के बाद ही कार्रवाई की। संपत्ति के दुरुपयोग की शिकायत की थी मामले में पारिवारिक विवाद का पहलू भी सामने आया है। बताया जा रहा है कि मकान मालिक लक्ष्मण पांडे के भाई बंसीधर पांडे ने संपत्ति के दुरुपयोग को लेकर पुलिस से शिकायत की थी। शिकायत में उन्होंने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने प्राप्त शिकायत और अन्य सूचनाओं के आधार पर छापेमारी की। थानाध्यक्ष बोले-पूछताछ की जा रही मुफस्सिल थानाध्यक्ष शंभू भगत ने बताया कि सेक्स रैकेट संचालित होने की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई की है। मौके से कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि मामले की जानकारी वरीय अधिकारियों को दे दी गई है तथा जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने और पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई तथा आरोपों की पुष्टि की जाएगी। बक्सर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित जासो रोड के एक मकान में सेक्स रैकेट संचालित होने की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी कर दो महिलाओं समेत छह लोगों को हिरासत में लिया है। हिरासत में लिए गए लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है तथा पूरे मामले की जांच जारी है। देखें,मौके से आई तस्वीरें… पढ़ें पूरा मामला… मकान की घेराबंदी कर छापेमारी जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि जासो रोड स्थित एक मकान में अवैध गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस हरकत में आई और संबंधित मकान की घेराबंदी कर छापेमारी की। पुलिस कार्रवाई के दौरान इलाके में लोगों की भीड़ जुट गई। सभी आरोपियों को थाने लाई पुलिस छापेमारी के बाद चार पुरुषों और दो महिलाओं को हिरासत में लेकर मुफस्सिल थाना लाया गया, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि मकान में वास्तव में किस प्रकार की गतिविधियां संचालित हो रही थीं और इसमें किन-किन लोगों की भूमिका है। साथ ही, इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी जानकारी जुटाई जा रही है। औपचारिक सूचना मिलने पर कार्रवाई स्थानीय लोगों का कहना है कि उक्त मकान में लंबे समय से बाहरी और संदिग्ध लोगों का आना-जाना लगा रहता था, जिससे आसपास के लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं होती थीं। हालांकि, पुलिस ने औपचारिक सूचना मिलने के बाद ही कार्रवाई की। संपत्ति के दुरुपयोग की शिकायत की थी मामले में पारिवारिक विवाद का पहलू भी सामने आया है। बताया जा रहा है कि मकान मालिक लक्ष्मण पांडे के भाई बंसीधर पांडे ने संपत्ति के दुरुपयोग को लेकर पुलिस से शिकायत की थी। शिकायत में उन्होंने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने प्राप्त शिकायत और अन्य सूचनाओं के आधार पर छापेमारी की। थानाध्यक्ष बोले-पूछताछ की जा रही मुफस्सिल थानाध्यक्ष शंभू भगत ने बताया कि सेक्स रैकेट संचालित होने की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई की है। मौके से कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि मामले की जानकारी वरीय अधिकारियों को दे दी गई है तथा जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने और पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई तथा आरोपों की पुष्टि की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *