अग्रोहा पुलिस ने पकड़ा दहेज उत्पीड़न का आरोपी:काफी समय से चल फरार, कोर्ट ने घोषित किया था भगोड़ा, जेल भेजा गया

अग्रोहा पुलिस ने पकड़ा दहेज उत्पीड़न का आरोपी:काफी समय से चल फरार, कोर्ट ने घोषित किया था भगोड़ा, जेल भेजा गया

हिसार पुलिस द्वारा अपराधियों और कोर्ट द्वारा घोषित भगोड़े आरोपियों (पीओ) के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अग्रोहा पुलिस ने दहेज उत्पीड़न के एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहे फरार अपराधी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। थाना अग्रोहा प्रभारी निरीक्षक ईश्वर सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान उमेद निवासी गांव चुली कलां, जिला हिसार के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ दहेज उत्पीड़न से संबंधित मामला दर्ज था और कोर्ट से लगातार अनुपस्थित रहने के कारण उसे फरार अपराधी घोषित किया गया था। इसके बाद से वह गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार फरार चल रहा था। उन्होंने बताया कि थाना अग्रोहा पुलिस आरोपी की तलाश में लगातार प्रयासरत थी। सूचना और तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को काबू कर लिया। एसपी बोले- आगे भी जारी रहेगा अभियान इस संबंध में पुलिस अधीक्षक हिसार ने कहा कि अदालत द्वारा घोषित भगोड़े अपराधियों के खिलाफ जिला पुलिस की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। कानून से बचने के लिए फरार होना किसी भी आरोपी को राहत नहीं दिला सकता। हिसार पुलिस ऐसे सभी अपराधियों को तलाश कर कोर्ट के समक्ष पेश करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। हिसार पुलिस ने आमजन से भी अपील की है कि यदि किसी फरार आरोपी या संदिग्ध व्यक्ति के बारे में कोई जानकारी हो तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी, ताकि अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *