पुर्तगाल में रायपुर के कारोबारी की हार्ट अटैक से मौत:40 सदस्यीय दल के साथ एजुकेशनल टूर पर थे; पार्थिव शरीर लाने की प्रक्रिया शुरू

पुर्तगाल में रायपुर के कारोबारी की हार्ट अटैक से मौत:40 सदस्यीय दल के साथ एजुकेशनल टूर पर थे; पार्थिव शरीर लाने की प्रक्रिया शुरू

रायपुर के कारोबारी अजय सुंदर निहलानी का पुर्तगाल की राजधानी लिस्बन में निधन हो गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक उनकी मौत हार्ट अटैक से हुई है। वे भारत से गए 40 सदस्यीय दल के साथ एजुकेशनल टूर पर यूरोप पहुंचे थे। इस दल में रायपुर से दो लोग शामिल थे। बताया जा रहा है कि यात्रा के दौरान अजय निहलानी की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। इस खबर के बाद रायपुर में उनके परिवार और परिचितों में शोक का माहौल है। जल्द ही उनके पार्थिव शरीर को रायपुर लाया जाएगा। अजय निहलानी के भाई संजय कुमार निहलानी ने बताया टूर में अजय के साथ यात्रा कर रहे नीरज बाजपेयी बॉडी लाने के लिए सारी फॉर्मेलिटी पूरी कर रहे हैं। परिवार ने लोकल एडमिनिस्ट्रेशन, भारतीय दूतावास, एयरलाइन प्रतिनिधियों और अन्य संबंधित एजेंसियों से अनुरोध किया है कि नीरज बाजपेयी को सभी जरूरी प्रक्रियाएं पूरी करने में सहयोग दिया जाए। ताकि पार्थिव शरीर को जल्द से जल्द रायपुर लाकर अंतिम संस्कार किया जा सके। परिवार के मुताबिक, आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होने के बाद अजय निहलानी का पार्थिव शरीर रायपुर लाया जाएगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *