पश्चिम चंपारण जिले के लौरिया नगर पंचायत की सशक्त स्थायी समिति के गठन के लिए शनिवार को चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई। समिति के तीन पदों के लिए केवल तीन प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया, जिसके कारण सभी सदस्य निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। निर्विरोध निर्वाचित सदस्यों में वार्ड संख्या-14 से अजय कुमार मिश्रा, वार्ड संख्या-8 से सैयद तनवीर हैदर और वार्ड संख्या-5 से खुशबू रानी शामिल हैं। परिणाम की घोषणा होते ही सभागार में मौजूद पार्षदों और समर्थकों के बीच खुशी का माहौल बन गया। सुरक्षा और व्यवस्था के पर्याप्त इंतजाम किए यह चुनाव प्रक्रिया निर्वाची पदाधिकारी सह डीसीएलआर चंद्रशेखर कुमारन की देखरेख में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। इस दौरान उप निर्वाचन पदाधिकारी सह बीडीओ संजीव कुमार, बीपीआरओ सोनाली कुमारी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी वृजेश कुमार और प्रखंड कृषि पदाधिकारी केशव किशोर भी उपस्थित रहे। प्रशासन द्वारा सुरक्षा एवं व्यवस्था के पर्याप्त इंतजाम किए गए थे, जिससे पूरी चुनाव प्रक्रिया निर्धारित नियमों के अनुरूप शांतिपूर्वक संपन्न हुई। नगर पंचायत के कुल 14 पार्षदों में से 13 पार्षद चुनाव प्रक्रिया के दौरान उपस्थित रहे, जबकि पार्षद रोहित कुमार सिंह अनुपस्थित थे। क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य करेंगे कार्यक्रम में भगवंत सिंह, विमला देवी, अंतिम गुप्ता, शोभा देवी, ठगिया देवी, गीता देवी, धानमनी देवी, रुबैदा खातून, मुरारी प्रसाद, प्रेमा देवी सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे। निर्विरोध निर्वाचित सदस्य अजय कुमार मिश्रा ने कहा कि नगर पंचायत के सभी पार्षद विकास के मुद्दों पर एकजुट हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सशक्त स्थायी समिति नगर पंचायत के विकास कार्यों को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी और सभी सदस्य मिलकर क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य करेंगे। लोगों की अच्छी-खासी भीड़ जुटी रही चुनाव को लेकर सभागार के बाहर भी लोगों की अच्छी-खासी भीड़ जुटी रही और उनमें परिणाम जानने की उत्सुकता देखी गई। स्थानीय लोगों ने इस निर्विरोध निर्वाचन को नगर पंचायत में आपसी सहमति, राजनीतिक परिपक्वता और सामूहिक नेतृत्व का सकारात्मक उदाहरण बताया। यह चुनाव नगर पंचायत लौरिया में विकासोन्मुखी और समन्वित कार्य संस्कृति को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। पश्चिम चंपारण जिले के लौरिया नगर पंचायत की सशक्त स्थायी समिति के गठन के लिए शनिवार को चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई। समिति के तीन पदों के लिए केवल तीन प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया, जिसके कारण सभी सदस्य निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। निर्विरोध निर्वाचित सदस्यों में वार्ड संख्या-14 से अजय कुमार मिश्रा, वार्ड संख्या-8 से सैयद तनवीर हैदर और वार्ड संख्या-5 से खुशबू रानी शामिल हैं। परिणाम की घोषणा होते ही सभागार में मौजूद पार्षदों और समर्थकों के बीच खुशी का माहौल बन गया। सुरक्षा और व्यवस्था के पर्याप्त इंतजाम किए यह चुनाव प्रक्रिया निर्वाची पदाधिकारी सह डीसीएलआर चंद्रशेखर कुमारन की देखरेख में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। इस दौरान उप निर्वाचन पदाधिकारी सह बीडीओ संजीव कुमार, बीपीआरओ सोनाली कुमारी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी वृजेश कुमार और प्रखंड कृषि पदाधिकारी केशव किशोर भी उपस्थित रहे। प्रशासन द्वारा सुरक्षा एवं व्यवस्था के पर्याप्त इंतजाम किए गए थे, जिससे पूरी चुनाव प्रक्रिया निर्धारित नियमों के अनुरूप शांतिपूर्वक संपन्न हुई। नगर पंचायत के कुल 14 पार्षदों में से 13 पार्षद चुनाव प्रक्रिया के दौरान उपस्थित रहे, जबकि पार्षद रोहित कुमार सिंह अनुपस्थित थे। क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य करेंगे कार्यक्रम में भगवंत सिंह, विमला देवी, अंतिम गुप्ता, शोभा देवी, ठगिया देवी, गीता देवी, धानमनी देवी, रुबैदा खातून, मुरारी प्रसाद, प्रेमा देवी सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे। निर्विरोध निर्वाचित सदस्य अजय कुमार मिश्रा ने कहा कि नगर पंचायत के सभी पार्षद विकास के मुद्दों पर एकजुट हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सशक्त स्थायी समिति नगर पंचायत के विकास कार्यों को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी और सभी सदस्य मिलकर क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य करेंगे। लोगों की अच्छी-खासी भीड़ जुटी रही चुनाव को लेकर सभागार के बाहर भी लोगों की अच्छी-खासी भीड़ जुटी रही और उनमें परिणाम जानने की उत्सुकता देखी गई। स्थानीय लोगों ने इस निर्विरोध निर्वाचन को नगर पंचायत में आपसी सहमति, राजनीतिक परिपक्वता और सामूहिक नेतृत्व का सकारात्मक उदाहरण बताया। यह चुनाव नगर पंचायत लौरिया में विकासोन्मुखी और समन्वित कार्य संस्कृति को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।


