जयकांत मांझी ने ई-रिक्शा से महादलित बच्चों को स्कूल पहुंचाया:जमुई में सांसद अरुण भारती ने उनके शिक्षा के प्रयास को सराहा, 11 हजार दिए

जयकांत मांझी ने ई-रिक्शा से महादलित बच्चों को स्कूल पहुंचाया:जमुई में सांसद अरुण भारती ने उनके शिक्षा के प्रयास को सराहा, 11 हजार दिए

जमुई के खैरा प्रखंड स्थित केंडीह गांव के टोला सेवक जयकांत मांझी को शिक्षा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय कार्य के लिए सम्मानित किया गया है। वे महादलित समाज के बच्चों को ई-रिक्शा से स्कूल पहुंचाकर शिक्षा से जोड़ रहे हैं। शुक्रवार देर शाम सांसद अरुण भारती ने उनके घर पहुंचकर उन्हें 11 हजार रुपये की सहयोग राशि देकर सम्मानित किया। सांसद भारती ने जयकांत मांझी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि वे समाज में बदलाव की असली ताकत हैं। उनके समर्पण से शिक्षा की अलख गांव-गांव तक पहुंच रही है, जिससे वंचित समाज के बच्चों का भविष्य उज्ज्वल हो रहा है। प्राथमिक विद्यालय में टोला सेवक के रूप में कार्यरत जयकांत मांझी उत्क्रमित मध्य विद्यालय केंडीह से संबद्ध महादलित प्राथमिक विद्यालय में टोला सेवक के रूप में कार्यरत हैं। वे प्रतिदिन अपने ई-रिक्शा से लगभग 80 बच्चों को उनके घर से स्कूल और स्कूल से वापस घर पहुंचाते हैं। सुबह गांव के विभिन्न टोलों में जाकर बच्चों को बुलाना, उन्हें तैयार करना और सुरक्षित विद्यालय पहुंचाना उनकी दिनचर्या का अभिन्न अंग बन चुका है। ग्रामीणों के अनुसार, जयकांत का ई-रिक्शा अब गांव में शिक्षा की पहचान बन गया है, ठीक वैसे ही जैसे निजी स्कूलों की गाड़ियां बच्चों को लेने जाती हैं। उनके प्रयासों का सकारात्मक असर दिख रहा है; जो बच्चे पहले स्कूल नहीं जाते थे, वे अब नियमित रूप से पढ़ाई करने आ रहे हैं। महादलित मांझी समाज के करीब सौ बच्चे शिक्षा की मुख्यधारा से जुड़ चुके हैं। चिराग पासवान करेंगे उम्मीदवार की घोषणा इस अवसर पर मीडिया से बातचीत में सांसद अरुण भारती ने एमएलसी चुनाव को लेकर कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के उम्मीदवार की घोषणा राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान करेंगे। उन्होंने बताया कि इससे पहले एनडीए गठबंधन के वरिष्ठ नेताओं की बैठक होगी, जिसमें सभी दल अपने-अपने उम्मीदवारों के नाम तय करेंगे। इसके बाद ही आधिकारिक जानकारी साझा की जाएगी। वहीं, राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की सिंगारपुर यात्रा और रोहिणी आचार्य को मनाने से जुड़े सवाल पर सांसद ने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। उन्होंने इसे पिता और पुत्री का निजी मामला बताया। जमुई के खैरा प्रखंड स्थित केंडीह गांव के टोला सेवक जयकांत मांझी को शिक्षा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय कार्य के लिए सम्मानित किया गया है। वे महादलित समाज के बच्चों को ई-रिक्शा से स्कूल पहुंचाकर शिक्षा से जोड़ रहे हैं। शुक्रवार देर शाम सांसद अरुण भारती ने उनके घर पहुंचकर उन्हें 11 हजार रुपये की सहयोग राशि देकर सम्मानित किया। सांसद भारती ने जयकांत मांझी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि वे समाज में बदलाव की असली ताकत हैं। उनके समर्पण से शिक्षा की अलख गांव-गांव तक पहुंच रही है, जिससे वंचित समाज के बच्चों का भविष्य उज्ज्वल हो रहा है। प्राथमिक विद्यालय में टोला सेवक के रूप में कार्यरत जयकांत मांझी उत्क्रमित मध्य विद्यालय केंडीह से संबद्ध महादलित प्राथमिक विद्यालय में टोला सेवक के रूप में कार्यरत हैं। वे प्रतिदिन अपने ई-रिक्शा से लगभग 80 बच्चों को उनके घर से स्कूल और स्कूल से वापस घर पहुंचाते हैं। सुबह गांव के विभिन्न टोलों में जाकर बच्चों को बुलाना, उन्हें तैयार करना और सुरक्षित विद्यालय पहुंचाना उनकी दिनचर्या का अभिन्न अंग बन चुका है। ग्रामीणों के अनुसार, जयकांत का ई-रिक्शा अब गांव में शिक्षा की पहचान बन गया है, ठीक वैसे ही जैसे निजी स्कूलों की गाड़ियां बच्चों को लेने जाती हैं। उनके प्रयासों का सकारात्मक असर दिख रहा है; जो बच्चे पहले स्कूल नहीं जाते थे, वे अब नियमित रूप से पढ़ाई करने आ रहे हैं। महादलित मांझी समाज के करीब सौ बच्चे शिक्षा की मुख्यधारा से जुड़ चुके हैं। चिराग पासवान करेंगे उम्मीदवार की घोषणा इस अवसर पर मीडिया से बातचीत में सांसद अरुण भारती ने एमएलसी चुनाव को लेकर कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के उम्मीदवार की घोषणा राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान करेंगे। उन्होंने बताया कि इससे पहले एनडीए गठबंधन के वरिष्ठ नेताओं की बैठक होगी, जिसमें सभी दल अपने-अपने उम्मीदवारों के नाम तय करेंगे। इसके बाद ही आधिकारिक जानकारी साझा की जाएगी। वहीं, राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की सिंगारपुर यात्रा और रोहिणी आचार्य को मनाने से जुड़े सवाल पर सांसद ने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। उन्होंने इसे पिता और पुत्री का निजी मामला बताया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *