भागलपुर में रास्ते के विवाद में दो पक्षों में मारपीट:लाठी-डंडे से एक-दूसरे पर किया हमला, घायल की बहू बोली- थाना जाने से नाराज थे आरोपी

भागलपुर में रास्ते के विवाद में दो पक्षों में मारपीट:लाठी-डंडे से एक-दूसरे पर किया हमला, घायल की बहू बोली- थाना जाने से नाराज थे आरोपी

भागलपुर के पीरपैंती इलाके में शनिवार सुबह रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। दोनों पक्षों में शामिल लोगों ने एक दूसरे के घरों में घुसकर लाठी-डंडों से हमला किया। घटना रोशनपुर गांव की है। मारपीट की घटना एक शख्स घायल है, जिसे पहले स्थानीय हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां से उसकी हालत गंभीर देखते हुए मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल की पहचान मोहम्मद जहीर गंभीर रूप में की गई है। मारपीट का आरोप गांव के ही दूसरे पक्ष के अख्तर, कारू मियां, जब्बार समेत अन्य लोगों पर है। घायल के परिवार के लोगों ने बताया कि उनके घर के सामने 6 फीट का रास्ता है जो उन लोगों की निजी जमीन है। आरोपी पक्ष के लोग इसी जमीन से गुजरना चाहते हैं, जिसके विरोध पर उन्होंने हमले की वारदात को अंजाम दिया। घायल के परिजन बोले- आरोपी बाइक से पहुंचे, कहासुनी के बाद मारपीट करने लगे घायल के परिजन के मुताबिक, सुबह आरोपी बाइक से हम लोगों के घर के सामने पहुंचे। इसके बाद उन लोगों ने रास्ता विवाद को लेकर बहस करनी शुरू की। जब हम लोगों की ओर से जवाब दिया जाने लगा तो आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी। घायल जहीर के परिवार का आरोप है कि आरोपियों के साथ उनके परिवार की पुरानी रंजिश है। उन्होंने बताया कि रंजिश भी सीधे तौर पर हम लोगों से नहीं बल्कि चचेरे परिवार के सदस्यों से जुड़ी है। वहीं, मारपीट की सूचना के बाद डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। पीड़ित परिवार ने पीरपैंती थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घायल जहीर की बहू ने बताई पूरी कहानी घायल मोहम्मद जहीर की बहू बीबी अख्तरी ने बताया कि गांव के ही अख्तर, कारू मियां और जब्बार समेत अन्य लोगों ने दरवाजे पर पहुंचकर उनके परिवार के साथ गाली-गलौज की और विरोध करने पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। उन्होंने कहा कि सबसे अधिक मारपीट उनके ससुर मोहम्मद जहीर के साथ की गई, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। बीबी अख्तरी के अनुसार, पहले भी चचेरे परिवार से जुड़े एक विवाद को लेकर तनाव चल रहा था और उसी मामले में थाना जाने से आरोपित नाराज थे। उन्होंने बताया कि घटना के बाद 112 नंबर की पुलिस टीम पहुंची, जिसके सहयोग से घायल को अस्पताल ले जाया गया। बाद में उन्हें बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल रेफर किया गया। भागलपुर के पीरपैंती इलाके में शनिवार सुबह रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। दोनों पक्षों में शामिल लोगों ने एक दूसरे के घरों में घुसकर लाठी-डंडों से हमला किया। घटना रोशनपुर गांव की है। मारपीट की घटना एक शख्स घायल है, जिसे पहले स्थानीय हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां से उसकी हालत गंभीर देखते हुए मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल की पहचान मोहम्मद जहीर गंभीर रूप में की गई है। मारपीट का आरोप गांव के ही दूसरे पक्ष के अख्तर, कारू मियां, जब्बार समेत अन्य लोगों पर है। घायल के परिवार के लोगों ने बताया कि उनके घर के सामने 6 फीट का रास्ता है जो उन लोगों की निजी जमीन है। आरोपी पक्ष के लोग इसी जमीन से गुजरना चाहते हैं, जिसके विरोध पर उन्होंने हमले की वारदात को अंजाम दिया। घायल के परिजन बोले- आरोपी बाइक से पहुंचे, कहासुनी के बाद मारपीट करने लगे घायल के परिजन के मुताबिक, सुबह आरोपी बाइक से हम लोगों के घर के सामने पहुंचे। इसके बाद उन लोगों ने रास्ता विवाद को लेकर बहस करनी शुरू की। जब हम लोगों की ओर से जवाब दिया जाने लगा तो आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी। घायल जहीर के परिवार का आरोप है कि आरोपियों के साथ उनके परिवार की पुरानी रंजिश है। उन्होंने बताया कि रंजिश भी सीधे तौर पर हम लोगों से नहीं बल्कि चचेरे परिवार के सदस्यों से जुड़ी है। वहीं, मारपीट की सूचना के बाद डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। पीड़ित परिवार ने पीरपैंती थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घायल जहीर की बहू ने बताई पूरी कहानी घायल मोहम्मद जहीर की बहू बीबी अख्तरी ने बताया कि गांव के ही अख्तर, कारू मियां और जब्बार समेत अन्य लोगों ने दरवाजे पर पहुंचकर उनके परिवार के साथ गाली-गलौज की और विरोध करने पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। उन्होंने कहा कि सबसे अधिक मारपीट उनके ससुर मोहम्मद जहीर के साथ की गई, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। बीबी अख्तरी के अनुसार, पहले भी चचेरे परिवार से जुड़े एक विवाद को लेकर तनाव चल रहा था और उसी मामले में थाना जाने से आरोपित नाराज थे। उन्होंने बताया कि घटना के बाद 112 नंबर की पुलिस टीम पहुंची, जिसके सहयोग से घायल को अस्पताल ले जाया गया। बाद में उन्हें बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल रेफर किया गया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *