जमुई जिले के लक्ष्मीपुर प्रखंड अंतर्गत जिन्हारा गांव में शुक्रवार देर रात एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक सड़क किनारे बने यात्री शेड में जा घुसा। जिन्हारा काली मंदिर के सामने हुए इस हादसे में यात्री शेड पूरी तरह ध्वस्त हो गया। पास की एक पान दुकान और साइकिल मरम्मत की दुकान भी क्षतिग्रस्त हो गईं। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और सुबह होते ही घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। काफी तेज स्पीड में था ट्रक प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक काफी तेज गति में था और चालक उस पर नियंत्रण नहीं रख सका। स्थानीय लोगों का आरोप है कि वाहन चालक की जगह खलासी चला रहा था, जिससे यह दुर्घटना हुई। हालांकि, पुलिस ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और मामले की जांच जारी है। दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को भी जब्त कर थाने लाया हादसे के तुरंत बाद चालक मौके से फरार हो गया, जबकि स्थानीय लोगों ने खलासी को पकड़कर मोहनपुर थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर खलासी को हिरासत में ले लिया और पूछताछ शुरू कर दी। दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को भी जब्त कर थाने लाया गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस हादसे में दुकानदारों को काफी आर्थिक नुकसान हुआ है। राहत की बात यह रही कि दुर्घटना के समय यात्री शेड पर कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। मोहनपुर थाना पुलिस ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है और फरार चालक की तलाश के साथ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। जमुई जिले के लक्ष्मीपुर प्रखंड अंतर्गत जिन्हारा गांव में शुक्रवार देर रात एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक सड़क किनारे बने यात्री शेड में जा घुसा। जिन्हारा काली मंदिर के सामने हुए इस हादसे में यात्री शेड पूरी तरह ध्वस्त हो गया। पास की एक पान दुकान और साइकिल मरम्मत की दुकान भी क्षतिग्रस्त हो गईं। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और सुबह होते ही घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। काफी तेज स्पीड में था ट्रक प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक काफी तेज गति में था और चालक उस पर नियंत्रण नहीं रख सका। स्थानीय लोगों का आरोप है कि वाहन चालक की जगह खलासी चला रहा था, जिससे यह दुर्घटना हुई। हालांकि, पुलिस ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और मामले की जांच जारी है। दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को भी जब्त कर थाने लाया हादसे के तुरंत बाद चालक मौके से फरार हो गया, जबकि स्थानीय लोगों ने खलासी को पकड़कर मोहनपुर थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर खलासी को हिरासत में ले लिया और पूछताछ शुरू कर दी। दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को भी जब्त कर थाने लाया गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस हादसे में दुकानदारों को काफी आर्थिक नुकसान हुआ है। राहत की बात यह रही कि दुर्घटना के समय यात्री शेड पर कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। मोहनपुर थाना पुलिस ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है और फरार चालक की तलाश के साथ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


