आजमगढ़ में बदला मौसम का मिजाज:एक दिन पूर्व हुई बारिश का दिखा असर, तापमान में आई गिरावट

आजमगढ़ में बदला मौसम का मिजाज:एक दिन पूर्व हुई बारिश का दिखा असर, तापमान में आई गिरावट

आजमगढ़ में नौतपा से तप रही जिले की जनता को शनिवार को सुबह से ही राहत मिलती नजर आ रही है। शुक्रवार को सुबह 4 बजे से शुरू हुई बारिश से मौसम सुहाना हो गया। जिसका असर शनिवार को भी रहा। जहां एक तरफ भीषण गर्मी और उम्र से आम जनता परेशान थी। वही बारिश के कारण आम जनता को राहत मिलती नजर आ रही है। इस दौरान शहर के आउटर वाले इलाकों में कई जगह पानी भी भर गया था। तेज हवाओं के साथ बिजली की चमक और गलत के साथ शुरू हुई इस बारिश ने लोगों को डरा दिया। सुबह से ही उसका असर दिखने लगा। जिस तरह से मौसम का मिजाज बदला है। उससे तापमान में भी काफी गिरावट आई है। मौसम में बदलाव के कारण जिले का तापमान जहां शुक्रवार को गिरकर 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। भाई शनिवार को 33 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। निश्चित रूप से इससे आम जनता को काफी राहत मिलेगी। जिले में शुक्रवार को बिजली गिरने से एक व्यक्ति उसे समय मौत हो गई जब वह शौच के लिए गया था। मृतक की पहचान धर्मराज राजभर के रूप में हुई थी। धूप और बादलों की हो रही आवा जाही
शनिवार को सुबह से आसमान में हल्की धूप और बादलों की आवा जाही चल रही है। देर रात आई तेज आंधी पानी और बारिश के कारण जहां गर्मी से आम जनता को राहत मिली। वहीं तेज हवाओं की चलने के कारण बिजली की कटौती हो गई। बिजली कटौती के कारण आम जनता को समरसेबल न चलने से पानी की समस्याओं से काफी समस्या का सामना करना पड़ा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *