पुलिस थाना बजाज नगर जयपुर पूर्व ने लापरवाही से थार गाड़ी चलाकर कई खड़े वाहनों को टक्कर मारने और मौके से फरार होने वाले आरोपी सोनू दायमा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त थार जीप भी बरामद कर जब्त कर ली है। डीसीपी ईस्ट रंजीता शर्मा ने बताया कि 22 मई की रात अर्जुन नगर फाटक के पास बरकत नगर क्षेत्र में खड़े वाहनों को टक्कर मारकर फरार होने की घटना सामने आई थी। आरोपी तैज गती से थार चलाते हुए आता है ऐसे में सामने से पैदल आ रहे लोग इस बीच बाल-बाल बच जाते है। हालांकि थार का ड्राइवर पहले दूसरे साइड कोने में खड़ी बाइक को टक्कर मारते हुए पास खड़ी कार को टक्कर मारता है। थार ड्राइवर ने जिस कार को सामने से टक्कर मारी थी उसमें महिला सहित अन्य लोग बैठे थे। अचानक सामने से लगी टक्कर से सब एक बार घबरा गए और कार से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। हालांकि इसके तुरंत पर बाद गाड़ी को लेकर फरार हो जाता है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस टीम ने घटना स्थल और आसपास की कॉलोनियों में लगे सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। जांच के दौरान दुर्घटना में प्रयुक्त थार जीप की पहचान की गई। इसके आधार पर वाहन चालक सोनू दायमा को चिन्हित कर गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी सोनू दायमा (28) पुत्र गुरूदयाल दायमा गुर्जर, निवासी ग्राम मेहाडा थाना मेहाडा तहसील खेतड़ी जिला झुंझुनूं हाल किरायेदार फ्लैट नंबर 114/19 गायत्री नगर पटेल नगर थाना मानसरोवर जयपुर को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त थार जीप नंबर आरजे 18 सीएस 4426 बरामद कर जब्त कर ली है।


