हरियाणा के कुरुक्षेत्र शहर में तांत्रिक पर महिला को अपने चंगुल में फंसाकर उसकी बेटी से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। शहर की रहने वाली 24 वर्षीय युवती का आरोप है कि तांत्रिक ने उसकी मां को पिछले करीब दो साल से अपने जाल में फंसा रखा है। युवती के मुताबिक, वह जीएनएम डिप्लोमा पास है और नर्स का काम कर चुकी हैं। पिता की तबीयत खराब होने के दौरान पूरा परिवार तनाव में था। इसी बीच उसकी मां शाहाबाद के कथित तांत्रिक बाबा रावल के संपर्क में आ गई और घर भी छोड़ दिया। आरोप है कि मां उससे कहती थी कि बाबा को खुश कर दो, क्या फर्क पड़ता है। इसी दौरान उसे शक हुआ कि बाबा उसकी मां के साथ गलत संबंध बना रहा है। साथ ही उस पर भी गलत नजर रख रहा है। एक दिन तो उसकी गाल और ब्रेस्ट को भी छूआ। अब एक सप्ताह से उसकी मां लापता है, तलाश करने पर भी कोई सुराग नहीं लग सका है। युवती को तांत्रिक पर उसकी मां को गायब करने का शक है। उधर, पुलिस ने युवती की शिकायत पर मामले की जांच शुरू कर दी है। तांत्रिक का भी पता लगाया जा रहा है। युवती ने क्या आरोप लगाए, सिलसिलेवार ढंग से जानिए…. मां ने परिवार के खिलाफ सौंपी शिकायत- नरेश कुमार थाना सिटी थानेसर के SHO नरेश कुमार ने बताया कि इस मामले की जांच चल रही है। युवती की मां ने भी बेटी, बेटे और अपने पति के खिलाफ मारपीट करने और मोबाइल छीनने की शिकायत दी है। महिला ने 19 मई को शिकायत दी थी। शिकायत के बाद उनको जांच के लिए बुलाया गया था। इसके बाद युवती ने पुलिस को शिकायत सौंपी है। युवती ने तांत्रिक पर उसके साथ छेड़खानी के आरोप लगाए हैं। पुलिस सभी बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।


