आवास विकास की जमीन महंगी::लखनऊ में घर बनाना और कठिन, 6500 रुपये प्रति वर्गमीटर तक बढ़े रेट

आवास विकास की जमीन महंगी::लखनऊ में घर बनाना और कठिन, 6500 रुपये प्रति वर्गमीटर तक बढ़े रेट

लखनऊ में घर बनाने का सपना अब और महंगा हो गया है। बढ़ती महंगाई के बीच आवास विकास परिषद ने अपनी योजनाओं में जमीन के दाम बढ़ा दिए हैं। परिषद ने राजधानी समेत प्रदेश की कई योजनाओं में आवासीय भूखंडों की कीमतों में साढ़े छह हजार रुपये प्रति वर्गमीटर तक की बढ़ोतरी की है। नई दरें एक अप्रैल 2026 से लागू कर दी गई हैं। हालांकि फ्लैटों की कमजोर मांग को देखते हुए उनके रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है। परिषद के वित्त नियंत्रक की ओर से जारी आदेश के बाद अब अवध विहार, वृंदावन और आम्रपाली जैसी योजनाओं में जमीन खरीदना पहले से ज्यादा महंगा पड़ेगा। राजधानी में फिलहाल इन्हीं तीन योजनाओं में परिषद के पास जमीन उपलब्ध है। वृंदावन योजना में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी आवास विकास परिषद ने वृंदावन योजना संख्या-4 में सबसे अधिक 6500 रुपये प्रति वर्गमीटर की बढ़ोतरी की है। यहां जमीन का रेट 37 हजार से बढ़ाकर 43,500 रुपये प्रति वर्गमीटर कर दिया गया है। वहीं अवध विहार योजना में दाम 38 हजार से बढ़ाकर 41,500 रुपये प्रति वर्गमीटर कर दिए गए हैं। आम्रपाली योजना में भी जमीन 30 हजार से बढ़कर 32,700 रुपये प्रति वर्गमीटर हो गई है। हालांकि वृंदावन योजना संख्या-1 और योजना संख्या-2 भाग-1 में इस बार कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। नई नीति के तहत तय हुए रेट दरअसल, परिषद की 29 अप्रैल को हुई बोर्ड बैठक में जमीनों के नए रेट तय करने का प्रस्ताव आया था। लेकिन नई नीति लागू होने के कारण अंतिम दरें बाद में तय की गईं। नई व्यवस्था के अनुसार जमीन की कीमतें डीएम सर्किल रेट से अधिक नहीं रखी जा सकतीं। जहां योजनाएं विकसित हो रही हैं और परिषद के पास पहले से जमीन उपलब्ध है, वहां मार्जिन कॉस्ट लैंड रेट (एमसीएलआर) के तहत 8.70 प्रतिशत वार्षिक वृद्धि लागू की गई है। जिन इलाकों में परिषद की जमीनें सर्किल रेट से कम थीं, वहां अधिक बढ़ोतरी की गई है। इसी के तहत तकरोही स्थित दीन दयालपुरम योजना में जमीन का रेट 17 हजार रुपये से बढ़ाकर 29 हजार रुपये प्रति वर्गमीटर कर दिया गया है। हालांकि यहां परिषद की कोई नई योजना फिलहाल नहीं चल रही है। लखनऊ की योजनाओं में नए रेट योजना| पुराना रेट| नया रेट अवध विहार योजना| 38,000| 41,500 वृंदावन योजना-3| 41,000| 44,600 वृंदावन योजना-4| 37,000| 43,500 गोकुल ग्राम योजना प्रथम, मुन्नू खेड़ा| 16,000| 17,500 गोकुल ग्राम योजना द्वितीय, बीबी खेड़ा| 16,000| 17,500 आम्रपाली योजना| 30,000| 32,700 (सभी दरें प्रति वर्गमीटर रुपये में हैं)

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *