बॉडी-पेन, कोल्ड और प्रेगनेंसी में रिलीफ देने वाली मेडिसिन अमानक:छत्तीसगढ़ में तत्काल प्रभाव से रोक, पहले राजस्थान में जांच के दौरान हुई थी फेल

बॉडी-पेन, कोल्ड और प्रेगनेंसी में रिलीफ देने वाली मेडिसिन अमानक:छत्तीसगढ़ में तत्काल प्रभाव से रोक, पहले राजस्थान में जांच के दौरान हुई थी फेल

छत्तीसगढ़ में इस्तेमाल हो रही कुछ दवाइयों को लेकर बड़ा हेल्थ अलर्ट जारी किया गया है। ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) से मिली जानकारी के बाद राज्य में कई दवाइयों की जांच कराई गई, जिसमें कुछ मेडिसिन गंभीर रूप से घटिया क्वालिटी की पाई गईं। इसके बाद फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) ने सभी जिलों के ड्रग इंस्पेक्टर्स को तुरंत एक्शन लेने के निर्देश दिए हैं। जानकारी के मुताबिक ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन आईपी 5 आईयू/एमएल (टोसीन) का बैच नंबर 1-7881 टेस्ट में “ग्रॉसली नॉट ऑफ स्टैंडर्ड क्वालिटी” पाया गया है। यह दवा राजस्थान में जांच के दौरान फेल हुई थी, जिसके बाद इसकी जानकारी दूसरे राज्यों को भी भेजी गई। इसके अलावा रायपुर की फूड एंड ड्रग टेस्टिंग लैब में जांच के दौरान कुछ और दवाइयों को भी “मिसब्रांडेड” और घटिया क्वालिटी का पाया गया है। इनमें दर्द और सर्दी-जुकाम में इस्तेमाल होने वाली टैबलेट्स शामिल हैं। इन दवाइयों पर अलर्ट – नाक्पैन-पी टैबलेट्स
बैच नंबर : एमटी-250777
एक्सपायरी : 04/2027 – फ्लामो स्टार एपी टैबलेट्स
बैच नंबर : एसएआई-25029
एक्सपायरी : 12/2026 – एसीएचई-पी टैबलेट्स
बैच नंबर : एलवी25डीटी-066बी
एक्सपायरी : 03/2027 – कोल्ड जिया टैबलेट्स
बैच नंबर : जीटी-25294ए
एक्सपायरी : 07/2028 FDA ने मेडिकल स्टोर्स, होलसेल डिस्ट्रीब्यूटर्स, हॉस्पिटल्स और हेल्थ सेक्टर से जुड़े लोगों से कहा है कि वे अपने स्टॉक तुरंत चेक करें। अगर ये बैच उपलब्ध हों तो उनकी बिक्री और इस्तेमाल तुरंत बंद करें और संबंधित जिला ड्रग ऑफिस को जानकारी दें। अधिकारियों का कहना है कि बाजार में इन दवाइयों की सप्लाई और बिक्री पर नजर रखी जा रही है। साथ ही सभी जिलों में मॉनिटरिंग बढ़ा दी गई है ताकि मरीजों तक खराब क्वालिटी की दवाइयां न पहुंचें। विभाग ने जारी किया कंप्लेन नंबर साथ ही आम लोगों से भी अपील की गई है कि किसी भी दवा के इस्तेमाल के दौरान अगर कोई साइड इफेक्ट, खराब असर या क्वालिटी से जुड़ी शिकायत नजर आए तो इसकी जानकारी तुरंत नजदीकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन कार्यालय को दें। विभाग ने इसके लिए हेल्पलाइन नंबर 9340597097 भी जारी किया है, जहां शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *