मधेपुरा जिले के चौसा प्रखंड अंतर्गत अरसंडी गांव में शुक्रवार सुबह सास-बहू के बीच हुए विवाद में एक वृद्ध महिला की मौत हो गई। घटना सुबह करीब 8 बजे की बताई जा रही है। घटना के बाद ग्रामीणों ने आरोपी बहू को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। घरेलू विवाद ने लिया हिंसक रूप जानकारी के अनुसार, अरसंडी वार्ड नंबर 10 निवासी स्वर्गीय पुलकित यादव की लगभग 60 वर्षीय पत्नी प्रमिला देवी का अपनी बहू राजो देवी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। ग्रामीणों के मुताबिक, कहासुनी के दौरान मामला बढ़ गया और विवाद हिंसक रूप ले लिया। बाल खींचने के बाद स्टूल से हमला करने का आरोप ग्रामीणों ने बताया कि बहू ने पहले सास के बाल खींचे, फिर लकड़ी के छोटे स्टूल ‘पीरिहा’ से उनके सिर पर वार कर दिया। हमले के बाद प्रमिला देवी जमीन पर गिर पड़ीं और उनकी हालत गंभीर हो गई। अस्पताल में डॉक्टर ने किया मृत घोषित घटना के बाद आसपास के लोगों ने तत्काल प्रमिला देवी को चौसा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों ने आरोपी बहू को पुलिस को सौंपा घटना के बाद ग्रामीणों ने आरोपी बहू राजो देवी को मौके पर ही पकड़ लिया और चौसा पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही चौसा थानाध्यक्ष रवि कुमार पासवान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। बाद में ग्रामीणों ने आरोपी महिला को पुलिस के हवाले कर दिया। पति पंजाब में रहते हैं पुलिस के अनुसार, आरोपी महिला राजो देवी के पति तूफानी यादव पंजाब में रहकर काम करते हैं। घटना के समय वह गांव में मौजूद नहीं थे। राजो देवी ने ‘पीरिहा’ से हमला करने के आरोप से इनकार किया है। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधेपुरा भेज दिया गया है। मधेपुरा जिले के चौसा प्रखंड अंतर्गत अरसंडी गांव में शुक्रवार सुबह सास-बहू के बीच हुए विवाद में एक वृद्ध महिला की मौत हो गई। घटना सुबह करीब 8 बजे की बताई जा रही है। घटना के बाद ग्रामीणों ने आरोपी बहू को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। घरेलू विवाद ने लिया हिंसक रूप जानकारी के अनुसार, अरसंडी वार्ड नंबर 10 निवासी स्वर्गीय पुलकित यादव की लगभग 60 वर्षीय पत्नी प्रमिला देवी का अपनी बहू राजो देवी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। ग्रामीणों के मुताबिक, कहासुनी के दौरान मामला बढ़ गया और विवाद हिंसक रूप ले लिया। बाल खींचने के बाद स्टूल से हमला करने का आरोप ग्रामीणों ने बताया कि बहू ने पहले सास के बाल खींचे, फिर लकड़ी के छोटे स्टूल ‘पीरिहा’ से उनके सिर पर वार कर दिया। हमले के बाद प्रमिला देवी जमीन पर गिर पड़ीं और उनकी हालत गंभीर हो गई। अस्पताल में डॉक्टर ने किया मृत घोषित घटना के बाद आसपास के लोगों ने तत्काल प्रमिला देवी को चौसा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों ने आरोपी बहू को पुलिस को सौंपा घटना के बाद ग्रामीणों ने आरोपी बहू राजो देवी को मौके पर ही पकड़ लिया और चौसा पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही चौसा थानाध्यक्ष रवि कुमार पासवान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। बाद में ग्रामीणों ने आरोपी महिला को पुलिस के हवाले कर दिया। पति पंजाब में रहते हैं पुलिस के अनुसार, आरोपी महिला राजो देवी के पति तूफानी यादव पंजाब में रहकर काम करते हैं। घटना के समय वह गांव में मौजूद नहीं थे। राजो देवी ने ‘पीरिहा’ से हमला करने के आरोप से इनकार किया है। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधेपुरा भेज दिया गया है।


